टॉप न्यूज़

बीजापुर के संगमपल्ली में शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन:गांव में शराब दुकान नहीं खोलने की मांग, ग्रामीणों ने किया विरोध, विधायक ने दिया समर्थन




बीजापुर जिले के संगमपल्ली गांव में प्रस्तावित शराब दुकान के विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा सड़क पर उतर आए और सरकार के फैसले के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कई महिलाएं अपने छोटे बच्चों को गोद में लेकर विरोध जताती नजर आईं। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि गांव में शराब दुकान खुलने से सामाजिक माहौल खराब होगा और इसका सबसे अधिक असर महिलाओं, बच्चों तथा युवाओं पर पड़ेगा। ग्रामीणों के समर्थन में आए विधायक प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। विधायक ने उनकी मांगों को जायज बताया और आश्वासन दिया कि शराब दुकान खोलने के फैसले को वापस लेने के लिए शासन स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी ग्रामीणों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर गांव में शराब दुकान नहीं खुलने देंगे। उनका आरोप है कि यह निर्णय स्थानीय लोगों की सहमति के बिना लिया गया है, जिसे तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए। महिलाओं ने सरकार से शराब दुकान खोलने का निर्णय वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि गांव का भविष्य और नई पीढ़ी नशे की चपेट में नहीं आनी चाहिए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button