Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Baij said – Railway officer is responsible for Bilaspur train accident | बैज बोले- बिलासपुर ट्रेन हादसे के लिए रेलवे अफसर जिम्मेदार: मृतकों के लिए एक करोड़ मुआवजे की मांग की,पीसीसी अध्यक्ष घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Baij said – Railway officer is responsible for Bilaspur train accident | बैज बोले- बिलासपुर ट्रेन हादसे के लिए रेलवे अफसर जिम्मेदार: मृतकों के लिए एक करोड़ मुआवजे की मांग की,पीसीसी अध्यक्ष घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminNovember 5, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b5ce574e 3b29 42c4 8cc1 a39856a2c5ad 1762341518775
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने मेमू ट्रेन हादसे को लेकर रेलवे प्रशासन पर हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम अरुण साव के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि वे राजनीति करने नहीं आए हैं, बल्कि पीड़ित परिवारों और घायलों के साथ संवेदना व्यक्त करने और

.

रेलवे अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में बैज ने आरोप लगाया कि भारतीय रेलवे को सर्वाधिक आय देने वाले बिलासपुर रेलवे जोन और छत्तीसगढ़ को ‘डबल इंजन’ सरकार ने उपेक्षित कर रखा है। उन्होंने कहा कि ट्रेनें अक्सर रद्द कर दी जाती हैं या 12-12 घंटे तक देरी से चलती हैं।

e15521bd 865f 4153 9d8f 2f040606a8f9 1762341518777

बैज का आरोप- कोयला ढुलाई को प्राथमिकता, यात्रियों को नजरअंदाज कर रही सरकार

बैज ने आगे आरोप लगाया कि कोयले की ढुलाई को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे किसी विशेष व्यक्ति को लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि यात्रियों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है।

पीसीसी अध्यक्ष ने मृतकों के परिजनों के लिए 1-1 करोड़ रुपए और घायलों के लिए 50-50 लाख रुपए मुआवजे की मांग की। उन्होंने सवाल उठाया कि एक जान की कीमत 10 लाख रुपए कैसे हो सकती है। बैज ने यह भी मांग की कि अस्पताल में भर्ती घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए।

बैज ने ट्रेन हादसे के लिए सीधे तौर पर रेलवे प्रशासन और अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने इसे बड़ी लापरवाही बताते हुए कहा कि एक ही ट्रैक पर मालगाड़ी और यात्री ट्रेन का परिचालन किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह राज्य और केंद्र सरकार की विफलता और गैर-जिम्मेदारी के कारण छत्तीसगढ़ के लोगों की मौत हुई है।

b72a2793 dd71 4d09 a2c8 9e49d8eb5853 1762341518777

बता दें कि मंगलवार को कोरबा से बिलासपुर आ रही मेमू ट्रेन बिलासपुर के समीप लालखदान के पास मालगाड़ी से भिड़ गई, जिससे 11 यात्रियों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए।

बैज बुधवार को सिम्स और रेलवे अस्पताल में भर्ती ट्रेन हादसे के घायलों से मिले। बैज के साथ कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय, ऋषि पांडेय, अभयनारायण राय, पार्षद शहजादी कुरैशी, जावेद मेमन, शिवा मिश्रा आदि शामिल थे।

यात्री डरे हुए, सदमे में हैं.. घायलों से मिलने के बाद बैज ने पत्रकारों को बताया कि एक यात्री का पैर टूट गया है और एक के रीढ़ की हड्‌डी में क्रैक है। इनके इलाज के बारे में डाक्टरों से चर्चा की गई है। घायल लोग डरे हुए हैं और गहरे सदमे में हैं।

हादसा दुखद, जांच की मांग दीपक बैज ने कहा कि घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रेन हादसे में यात्रियों की असमय मौत के लिए जिम्मेदार अफसरों के विरूद्ध शासन, प्रशासन कड़ी कार्रवाई करे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सूरजपुर में सूने मकान से लाखों की चोरी:ताले तोड़कर बेटियों के जेवरात और 5 लाख रुपए नकद किया पार, पुलिस जांच में जुटी

May 9, 2026

SECL Employee Crushed Under Trailer

May 9, 2026

कांकेर में 17.670 लीटर अवैध शराब जब्त:'उजियारा अभियान' के तहत आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई

May 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069849
Views Today : 58
Views Last 7 days : 342
Views Last 30 days : 3603
Total views : 90901
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.