![]()
कोरिया में दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं की ऑटो सोमवार की रात बेकाबू होकर नाले के नीचे पुल में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई एवं अन्य महिलाएं घायल हो गई। घायलों में एक महिला ने उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। अन
.
जानकारी के मुताबिक, पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झरना पारा निवासी महिलाएं किराए के आटो से दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम बकसर गए थे। ऑटो ग्राम सत्तीपारा निवासी प्रताप राजवाड़े की थी। रात करीब 11 बजे सभी महिलाएं ऑटो में सवार होकर वापस झारपारा लौट रही थीं। रात करीब 11 बजे वापस लौट रही थीं। तेज रफ्तार में ऑटो नकटी नाला पुलिया में नीचे गिर गई। ऑटो के गिरने से सवार करीब 10 महिलाएं घायल हो गईं।
डॉक्टर ने दोस्तों के साथ पहुंचाया अस्पताल ऑटो के नदी में गिरने से घायल फुलकुंवर की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य महिलाएं घायल हो गईं। मौके पर पटना हॉस्पिटल में पदस्थ डॉक्टर आशुतोष तिवारी पहुंचे तो उन्होंने ऑटो को पुलिया से नीचे गिरे देखा। वे अपने 6-7 दोस्तों को लेकर मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला और फोन कर एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया। घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
गंभीर रूप से घायल चार महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया, जिनमें झरना पारा की पूर्व सरपंच हीरा कुमारी, वीर कुमारी, मानमती, सोनी शामिल हैं। अन्य का इलाज पटना सीएचसी में किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को वीर कुमारी की भी मौत हो गई। पुलिस ने वीर कुमारी के शव को भी पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
मामले में पटना पुलिस ने ऑटो के चालक के खिलाफ धारा 184 एमवी एक्ट व बीएनएस की धारा 106(6), 125(ए), 281 के तहत अपराध दर्ज किया है।
<
