Author: admin

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक बीमार महिला की मायके में मौत हो गई। उफनते नाले को पार कर शव को ससुराल पहुंचाया गया, जिसके लिए ट्यूब और प्लाईवुड का सहारा लिया गया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला पलारी ब्लॉक के छेरकाडीह गांव.जानकारी के मुताबिक, 16 सितंबर को टिकेश्वरी निषाद (38) भवरगढ़ से अपने मायके छेरकाडीह आई थी। बताया जा रहा है कि वह लंबे से बीमार चल रही थी और इलाज के लिए आई। बुधवार-गुरुवार रात उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह ट्यूब और प्लाईवुड पर शव रखकर नाला पार किया गया और…

Read More

स्वास्थ्य अधिकारी तृप्ति पाणिग्रही सरकारी शराब दुकान के कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए।राजधानी रायपुर में नगर निगम गंदगी फैलाने और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग और जोन 10 टीम ने देवपुरी मेन रोड स्थित सरकारी शराब दुकान के पास संचालित होने वाले अहाते को सील किया है।.नगर निगम को लगातार इन जगहों से शिकायतें मिल रही थीं। लोगों का कहना था कि शराब दुकान के आसपास गंदगी फैला रही हैं और वहां सफाई व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप के निर्देश पर गुरुवार को नगर निगम की स्वास्थ्य अफसर तृप्ति…

Read More

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कोर्ट ने रेप के आरोपी को 20 साल की सुनाई है। साथ ही अर्थदंड से भी दंडित किया है। आरोपी ने 5 साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर दरिंदगी की थी। मामला चौकी मचांदूर क्षेत्र का है।.जानकारी के मुताबिक, टिकेश्वर कुमार कौशल पड़ोसी में रहने वाली बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने घर बुलाया। फिर उसके साथ कई बार दरिंदगी की और बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 1 अप्रैल 2024 को बच्ची का पेट दर्द होने लगा। जब मां ने उसे पूछा, तो उसने आपबीती बताई।1000 रुपए का अर्थदंड…

Read More

अधेड़ हॉस्टल संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हॉस्टल के रूम में घुसकर अधेड़ संचालक ने नाबालिग लड़की के कपड़े उतार दिए। अचानक छात्रा की नींद खुली, तब वो घबरा गई। उसने बहादुरी दिखाई और दांत से संचालक के हाथ को काट दी और भागकर शोर मचाने लगी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुल.थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि लिंगियाडीह स्थित श्योर जिंदगी गर्ल्स हास्टल में 16 साल की नाबालिग किराए पर रूम लेकर रहती है। वो भारत टेंट हाउस में सिलाई का काम करती है। 22 सितंबर की रात करीब 9 बजे लड़की…

Read More

लोक शिक्षण संचालनालय ने पिछले दिनों सभी संयुक्त संभाग कार्यालयों के मिली जानकारी के आधार पर व्याख्याता/व्याख्याता एल.बी. टी संवर्ग के पदों पर पदोन्नति के लिए काउंसलिंग की डेट जारी की थी। ये काउंसलिंग 25 सितंबर, गुरुवार से शुरू होने जा रही है। काउंसलि.इस प्रक्रिया में कुल 1106 पदोन्नत व्याख्याता/व्याख्याता एल.बी. शामिल होंगे। पहले दिन संस्कृत के कुल 197 और गणित के 157 शिक्षकों का काउंसलिंग होना प्रस्तावित है।25 सितंबर 2025 पहली पाली (सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक) – संस्कृत – 100 शिक्षक गणित – 100 शिक्षक दूसरी पाली (दोपहर 1:30 से शाम 5:00 बजे तक) – संस्कृत…

Read More

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईओडब्ल्यू की रिमांड पर चल रहे रिटायर आईएएस निरंजन दास, कारोबारी नीतेश पुरोहित और यश पुरोहित को आज ACB-EOW स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दे की पुलिस ने पिछले दिनों गिरफ्तार कर तीनों को रिमांड पर लिया था।.वही रिमांड खत्म होने के बाद आज फिर से तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और फिर से रिमांड बढ़ाने की मांग की जाएगी। गौरतलब है कि EOW ने चैतन्य और अनवर ढेबर के मैनेजर दीपेन चावड़ा को 29 रिमांड पर लिया है। सभी आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की तैयारी है।इसलिए हुई गिरफ्तारीईओडब्ल्यू का आरोप…

Read More

कोंडागांव के विकास नगर स्टेडियम में हर साल की तरह इस बार भी भव्य रास गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर बीते पखवाड़े से जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं और शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा था।.हालांकि, पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने लोगों के उत्साह पर कुछ हद तक पानी फेर दिया है। शाम होते ही बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पारंपरिक परिधानों में सज धजकर गरबा खेलने स्टेडियम पहुंचते हैं, लेकिन बारिश शुरू होते ही उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है।मौसम की इस अनिश्चितता के कारण गरबा महोत्सव…

Read More

बलौदाबाजार जिले में जंगल में जुआ खेलते 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15,280 रुपए कैश, ताश के 10 पैकेट, कार और बाइक जब्त किया है। हालांकि, बाद में सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।.दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहांसी गांव के सागौन जंगल जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर निरीक्षक हेमंत पटेल अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख 5 लोग मौके से फरार हो गए। जबकि 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए आरोपियों में ओम…

Read More

राजधानी में मंगलवार रात से लगातार हो रही बारिश बुधवार देर रात तक जारी रही। शाम तक 45.4 मिमी पानी गिर गया। बारिश के कारण शहर की कई सड़कों पर एक-एक फीट तक पानी भर गया। बारिश से पहले नगर निगम ने जलभराव रोकने के लिए नाले-नालियों की सफाई की थी। नालों पर ब.कई प्रमुख सड़कों पर दिन में ट्रैफिक बाधित रही। आमापारा से अग्रसेन चौक जाने वाली सड़क पर पानी भर गया। पानी ज्यादातर नालियों से ऊपर बहने लगा। सड़क के दूसरी तरफ रास्ता नहीं होने के कारण पानी वहीं पर जाम हो गया। इसी तरह तेलघानी नाका से…

Read More

दंतेवाड़ा ​जिले में पहली बार 71 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इसमें 64 लाख के 30 इनामी शामिल हैं। पूना मारगेम और लोन वर्राटू अभियान के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों में 21 महिला, जबकि 50 पुरूष हैं। सरेंडर करने वालों में 8 लाख के इनामी नक्सली बामन मड़काम प.इसमें 2011 में दमपाया, 2012 में मेटलाचेरू, 2014 में दुगईगुड़ा, 2021 में अंबेली, 2022 में वेलगाड़रम और 2024 में गुंडम में हुई मुठभेड़ शामिल है। 5 लाख की इनामी शमिला उर्फ सोमली कवासी दूसरा बड़ा नाम है। वह 2023 में भैरमगढ़ के ओरछापारा में मोबाइल टॉवर में आगजनी, 2024 में बोड़गा में हुई…

Read More