राजनांदगांव के दिल्ली पब्लिक स्कूल में 5 से 11 अक्टूबर तक सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के तहत आज कई रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और दर्शकों का दिल जीता।.बालक वर्ग के प्रारंभिक दौर में कई टीमों ने जीत हासिल कर अगले चरण में प्रवेश किया। मेरठ पब्लिक स्कूल ने 38 अंक के मुकाबले संत अतुलानंद को 46 अंकों से हराया।इंडियन स्कूल ओमान ने 14 अंक प्राप्त किए, जबकि इंटरनेशनल इंडियन सऊदी अरबिया ने 15 अंक बनाकर जीत दर्ज की। नेहरू वर्ल्ड स्कूल ने 43 अंक के साथ…
Author: admin
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी रेलवे स्टेशन पर एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय सिंह उर्फ संजू (40) निवासी हल्दीबाड़ी के रूप में हुई है। चिरमिरी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार सुबह की है। चंदिया-चिरमिरी ट्रेन से रेलवे पटरी पर एक युवक का सिर धड़ से अलग होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर चिरमिरी थाना प्रभारी रामनारायण गुप्ता रेलवे स्टेशन पहुंचे।स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान संजय सिंह उर्फ संजू के रूप में की गई। पुलिस…
नशीली टैबलेट और प्रतिबंधित कफ सिरप बेचने के आरोप में पकड़े गए 4 आरोपियों को कोर्ट ने 10-10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही सभी पर 1-1 लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर 2-2 साल की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।.वहीं, हेरोइन बेचने के आरोप में एक आरोपी को 6 साल कैद और 60 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जुर्माना नहीं भरने पर उसे 6 महीने अतिरिक्त कैद की सजा काटनी होगी। विशेष लोक अभियोजक केके चंद्राकर ने बताया कि मामला वर्ष 2022 और 2023 का है।सावन और देवनारायण…
भिलाई में सुपेला थाना से कुछ दूरी पर ही टाटा मोटर्स के सामने बने नाले में बुधवार की सुबह एक नवजात का शव (भ्रूण) मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने जब नाले में बच्चे का शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर सुपेला थाना पुलिस पहुंच.नाले में इस तरह मिला नवजात का शव।सुपेला थाना प्रभारी ने बताया कि नाले में भ्रूण (फीटस) मिला है। प्रारंभिक जांच में यह साफ नहीं हो पाया है कि यह भ्रूण किसी ने फेंका है या बहकर यहां तक आया है। उन्होंने कहा कि हम इस पर विधिवत…
भिलाई के सेक्टर 1, स्ट्रीट 11 में दिनदहाड़े एक घर से लैपटॉप चोरी हो गया। यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। मामलाभिलाई भट्ठी थाना क्षेत्र का है।.जानकारी के अनुसार, नागेश्वर राव BSP (भिलाई स्टील प्लांट) में काम करते हैं। मंगलवार को एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा भीख मांगने के बहाने घर के गेट पर पहुंचे थे। कुछ देर बाद पुरुष ने मौका पाकर धीरे से गेट का दरवाजा खोला और घर में घुस…
डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस की FIR और चार्जशीट को हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में अपोलो हॉस्पिटल चार डॉक्टरों को बड़ी राहत दी है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने बहुचर्चित गोल्डी छाबड़ा डेथ केस में डॉक्टरों की याचिका पर सुनवाई की। जिसके बाद पुलिस की एफआईआर.दयालबंद के आदर्श कॉलोनी निवासी गोल्डी उर्फ गुरवीन छाबड़ा (29) को 25 दिसंबर 2016 को पेट में दर्द हुआ। जिस पर परिजन इलाज के लिए उसे अपोलो अस्पताल ले गए। दूसरे दिन 26 दिसंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।…
बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित गंगालूर थाना क्षेत्र के ग्राम कुप्पागुड़ा (पीडिया) में एक नया सुरक्षा और जन-सुविधा कैंप स्थापित किया गया है। यह क्षेत्र, जिसे कभी नक्सलियों का सुरक्षित गढ़ माना जाता था, अब विकास और विश्वास का नया केंद्र बन गया है। शासन.कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और दुर्गम जंगलों के बावजूद, सुरक्षा बलों ने अदम्य साहस और टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए इस कैंप को सफलतापूर्वक स्थापित किया। इस कदम को न केवल सुरक्षा के दृष्टिकोण से, बल्कि क्षेत्रीय विकास और विश्वास बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन माना जा रहा है। इस कैंप के खुलने से…
जांजगीर-चांपा जिले के धार्मिक नगरी शिवरीनारायण के बॉम्बे मार्केट में आग लग गई। घटना मंगलवार (7 अक्टूबर) रात की है। देर रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच लगी इस आग में तीन बड़ी दुकानें और दो ठेले जलकर खाक हो गए। घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट ह.मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। आग की चपेट में आने वाली दुकानों में चित्रा इलेक्ट्रॉनिक्स, कलकत्ता होजरी बॉम्बे साड़ी सेल और बॉम्बे शू हाउस शामिल हैं। बॉम्बे शू हाउस में सबसे पहले आग लगी, जिसके बाद यह तेजी से फैलते हुए अन्य दुकानों और उनके पास खड़े दो…
एमसीबी जिले के चिरमिरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो युवकों को नशीले इंजेक्शन और टैबलेट बेचते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शेख अल्ताफ और किशन रजक के रूप में हुई है। उनके पास से 19 नग नशीले इंजेक्शन, 22 नग टैबलेट और इंजेक्शन.चिरमिरी थाना प्रभारी रामनारायण गुप्ता ने बताया कि पुलिस को क्षेत्र में नशीले इंजेक्शन और टैबलेट की बिक्री की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने अपने मुखबिरों को सक्रिय किया और नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए।मुखबिर की सूचना पर ही पुलिस को…
सरगुजा जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का 65 लाख रुपये का राशन गायब किए जाने के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की है। अंबिकापुर के घुटरापारा के तीन राशन दुकानों की जांच में बड़े पैमाने पर राशन गायब मिलने पर संचालक स्व सहायता समूह के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष औ.जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के घुटरापारा के तीन राशन दुकानों का का संचालन 1 सितंबर 2022 से 31 मार्च 2024 तक की अवधि के बीच जनकल्याण खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति घुटरापारा के द्वारा किया जा रहा था। समिति द्वारा संचालित राशन दुकानों का भौतिक सत्यापन 31 मार्च 2024…