Author: admin

दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने आगामी दीपावली और त्योहारी सीजन के लिए यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। शुक्रवार को कंट्रोल रूम सभाकक्ष में हुई बैठक में भीड़भाड़ और दुर्घटनाएं रोकने के लिए ‘ऑपरेशन सुरक्षा’ के तहत विशेष रणनीति तैयार की गई।.एसएसपी ने निर्देश दिए कि भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों में वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े किए जाएं। सड़क किनारे या नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया गया।चौक-चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों की ओर से अव्यवस्थित पार्किंग और जमावड़ा लगाने पर रोक…

Read More

बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में एक छात्रा की मौत हो गई है। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली इस छात्रा की मौत 11 अक्टूबर को हुई, जब उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले जाया जा रहा था। इस घटना से क्षेत्र में शोक और आक्र.बताया जा रहा है छात्रा की मौत पीलिया से हुई है। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस स्कूल में दूषित पानी पीने से एक महीने पहले पीलिया फैला था। बावजूद इसके प्रबंधन ने पानी टंकी साफ नही…

Read More

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निज सहायक एवं चिरमिरी के भाजपा नेता राजेंद्र दास ने पत्नी का बर्थडे सड़क पर सेलीब्रेट किया। सड़क पर कार खड़ी कर केक काटा गया और आतिशबाजी भी की। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भाजपा नेता द्वारा पत्नी का सड़क पर ब.मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निज सहायक राजेंद्र दास ने अपनी पत्नी का बर्थडे सेलिब्रेशन चिरमिरी में सड़क पर किया। सड़क पर लग्जरी कार के बोनट पर केक काटा गया और आतिशबाजी भी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो गुरुवार रात का बताया गया है।छत्तीसगढ़…

Read More

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में महानदी के मेघा एनिकट पर एक बड़ा हादसा टल गया। तेज बहाव में बाइक सहित गिरे दो युवकों को वहां मौजूद लोगों ने कूदकर बचाया। इस घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है। घटना मगरलोड थाना क्षेत्र की है।.जानकारी के मुताबिक, महानदी के मेघा पुल के एनिकट पर पानी का तेज बहाव था। इसी दौरान कुछ युवक बाइक पर एनिकट पार कर रहे थे। अचानक वे बाइक सहित गहरे पानी में गिर गए और बहने लगे। एनिकट पर मौजूद लोगों ने तुरंत छलांग लगाकर दोनों युवकों की जान बचाई।रुद्री बैराज से महानदी में…

Read More

रायपुर जंगल सफारी की बाघिन ‘बिजली’ की गुजरात, जामनगर स्थित वनतारा वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू, रिहेबलिटेशन सेंटर में शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वनतारा एडमिनिस्ट्रेशन ने इसकी जानकारी शुक्रवार को सोशल मीडिया पर दी।.छत्तीसगढ़ से भी पीसीसीएफ चीफ अरूण कुमार पांडेय ने भी इसे कन्फर्म किया है। पांडेय ने बताया जंगल सफारी के DFO और मेडिकल टीम बिजली की मौत की खबर मिलते ही जामनगर के लिए रवाना हुई है। बिजली का अंतिम संस्कार जामनगर में ही होगा।जहां से आए थे पिता वहीं ली अंतिम सांसनौ साल पहले जब जंगल सफारी का उद्घाटन हुआ था। तब गुजरात से…

Read More

कोरबा में सांप निकलने की दो घटनाएं सामने आई हैं। एसईसीएल स्थित आत्मानंद पब्लिक स्कूल की नौवीं कक्षा में 8 फीट का अजगर मिलने से हड़कंप मच गया, वहीं एक घर के तबेले से 5 फीट लंबा कोबरा पकड़ा गया।.शनिवार सुबह करीब 10 बजे आत्मानंद पब्लिक स्कूल में गणित की क्लास चल रही थी। एक छात्रा के बेंच के नीचे 8 फीट का विशालकाय अजगर कुंडली मारकर बैठा था। अजगर की फुंकार सुनकर क्लास में अफरा-तफरी मच गई।शिक्षक और छात्र तुरंत क्लासरूम से बाहर निकल आए।स्नेक कैचर ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ास्कूल प्रबंधन ने तत्काल वन विभाग की रेस्क्यू…

Read More

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पर्यावरण प्रेमी रोम शंकर यादव को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के मंच पर सम्मानित किया गया है। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उन्हें ‘फोर्स फॉर गुड हीरोज’ सम्मान से नवाजा। बता दें कि रोम शंकर यादव पिछले 27 सालों से पौधारोपण कर रहे.उन्होंने ‘जन्मदिन और मांगलिक अवसरों पर पौधरोपण’ की अनोखी पहल की शुरुआत की है। जिसे अब राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिल गई है। केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन ने खुद इस पहल से जुड़ने की बात कही और लोगों से भी जुड़ने की अपील की है।पर्यावरण प्रेमी रोम शंकर यादव को ‘कौन बनेगा…

Read More

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों ने कोंडागांव के बोरगांव में एक पथ संचलन निकाला। संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत आयोजित इस संचलन में 50 से अधिक स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए।.पथ संचलन का प्रारंभ दुर्गा पंडाल स्थल से हुआ। यहां स्वयंसेवकों ने ध्वज को नमन कर राष्ट्रभक्ति और अनुशासन का संकल्प दोहराया। फरसगांव पुलिस के जवान पूरे संचलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद रहे, जिससे संचलन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।जैसे ही संचलन बोरगांव के मुख्य मार्गों से आगे बढ़ा, स्थानीय निवासियों में उत्साह देखा गया। नेताजी चौक पर…

Read More

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले ने “स्वास्थ्य-पोषण” श्रेणी में नीति आयोग, भारत सरकार की ओर से आयोजित “नीति फॉर स्टेट्स – यूज केस चैलेंज अवॉर्ड्स” में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह सम्मान जिले में गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की कमी लाने के नवा.यह पुरस्कार कोंडागांव की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना को 11 अक्टूबर 2025 को उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में प्रदान किया गया। नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम और अकादमी के डायरेक्टर श्रीराम तरणीकांति ने यह सम्मान सौंपा। कलेक्टर ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बताया है।एनीमिया की…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य के 25वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में दुर्ग केंद्रीय जेल में ‘छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती महोत्सव 2025-26’ का आयोजन किया गया। यह महोत्सव 03 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2025 तक जेल परिसर में मनाया गया, जिसमें विभिन्न कार्यक्रम हुए।.महोत्सव के दौरान आस्था मुंगोड़ी सेंटर में बंदियों की ओर से बनाई गई कलाकृतियों और उपयोगी वस्तुओं की प्रदर्शनी और बिक्री आयोजित की गई। इसमें लकड़ी से बने मंदिर, टी-टेबल, बेलना, चौकी और झूले जैसी वस्तुएं प्रमुख थीं।बंदियों की ओर से तैयार किए गए अचार, एलईडी बल्ब, सरसों का तेल, ताट-पट्टी और चित्रकला भी प्रदर्शनी का हिस्सा रहे।रक्तदान शिविर भी…

Read More