ग्रामीणों का कहना था कि थाना में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रहीरायगढ़ जिले के तुमीडीह क्षेत्र में लगातार चोरी और लूटपाट की घटनाएं हो रही है। जिससे ग्रामीणों में अब डर का माहौल है। यहां 2 महीने में 7-8 चोरी की घटनाएं हो चुकी है। पिछले महीने अगस्त में मेडिकल और कपड़े दुकान में चोरी हुई थी। जिस पर आज तक FIR दर्ज नही.शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण सोमवार (29 सितंबर) को एसपी ऑफिस पहुंचे और लिखित में एक आवेदन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है।व्यवसायी व ग्रामीणों के द्वारा…
Author: admin
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में स्वास्थ्य विभाग की एक शादीशुदा नर्स के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक ने रास्ते में उसकी स्कूटी रोककर साथ रहने का दबाव बनाया। जब नर्स ने इनकार कर दिया तो सरेआम डंडे से पिटाई कर दी। घटना के.मिली जानकारी के अनुसार, अंडा थाना क्षेत्र निवासी 43 वर्षीय शादीशुदा नर्स (एएनएम) जो अर्जुन्दा क्षेत्र के एक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ है। ड्यूटी पर जा रही थी, तभी अर्जुन्दा में ग्राम अंडा निवासी आरोपी कृष्णा कुमार बाइक से आया और नर्स की स्कूटी रोककर साथ रहने को लेकर विवाद करने…
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग कार्यालय परिसर में बिजली बिल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बिजली बिलों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ किया गया।.प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने “बिजली चोर” जैसे नारे लगाए। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हफीज मेमन और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनीकांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर रही है, जिससे सभी…
जांजगीर-चांपा जिले की शिवरीनारायण पुलिस ने फेसबुक पर अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप में विक्की सूर्यवंशी (28) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उसके खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और पॉक्सो एक्ट के तहत.शिवरीनारायण थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि यह कार्रवाई राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो से प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई है। आरोपी विक्की सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया था। उसके विरुद्ध सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 67(बी) और पॉक्सो एक्ट की धारा 15(1)(2) के तहत कानूनी कार्रवाई…
बिलासपुर में जिला पुलिस बल के आरक्षक रामनारायण सिंह के नॉमिनी को पुलिस सैलरी पैकेज के तहत एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। यह सहायता राशि उनकी सड़क दुर्घटना में हुई आकस्मिक मौत के बाद दी गई।.भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने संयुक्त रूप से एक करोड़ रुपए का चेक सौंपा। आरक्षक रामनारायण सिंह की मौत 5 अप्रैल को कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदरी में एक सड़क दुर्घटना में हुई थी।इस घटना के बाद कोनी थाने में मर्ग कायम कर जांच की गई थी और फिर अपराध…
मां-बेटी पर बदमाशों ने किया हमला।बिलासपुर में घर घुसकर नकाबपोश दो बदमाशों ने महिला व उसकी बेटी पर डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवती व उसकी मां गंभीर रूप से घायल हैं। पड़ोसियों ने चिल्लाने की आवाज सुनकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में हमलावरों पर केस दर्ज कर.मल्हार के खईयापारा निवासी सतरूपा श्रीवास गृहणी है। वो अपनी बेटी बृहस्पती श्रीवास के साथ रहती है। घटना बीते शनिवार की सुबह की है। शुक्रवार की रात दोनों मां-बेटी खाना खाने के बाद सो गई थी। सुबह करीब 5.30 बजे बृहस्पति की नींद खुली, तब वो मुंह…
संस्कारधानी के शिवनाथ वाटिका में गरबा उत्सव सीजन-9 का रंगारंग आयोजन किया गया। शनिवार रात प्रतिभागियों ने गरबे की ताल पर अद्भुत प्रस्तुतियां दीं। निर्णायक सुंगंध गांधी और रवीना अग्रवाल की उपस्थिति में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.प्रतियोगिता में साहिल वाधवानी को बेस्ट गरबा मेल और आलिया रामटेके को बेस्ट गरबा फीमेल का खिताब मिला। यश मसंद बेस्ट ड्रेसअप मेल और करिश्मा तेजवानी बेस्ट ड्रेसअप फीमेल रहीं। बच्चों की श्रेणी में शिव खंडेलवाल ने बेस्ट गरबा किड का खिताब जीता। सौरभ गांधी और आकाशा गांधी को बेस्ट गरबा कपल चुना गया।अलग-अलग केटेगरी में दिए गए अवार्डगरबा स्टार…
दुर्ग जिले में पंजाब से हेराइन (चिट्टा) की तस्करी कर खरीदी-बिक्री करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने सोमवार को गिरोह के 20वें आरोपी आयुष बंसल, हाउसिंग बोर्ड जामुल को गिरफ्तार किया।.आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। पुलिस गिरफ्तार हुए इन आरोपियों की निशानदेही पर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि हम इस पूरे चैनल को जड़ से खत्म करेंगे।सोमवार को पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।सोशल मीडिया पर फैला कारोबार, पुलिस ने जब्त किया मोबाइल पुलिस की गिरफ्त में आरोपियों पर…
बिजली दरों के खिलाफ युवा कांग्रेस का ‘बिजली बिल जलाओ आंदोलन’गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में युवा कांग्रेस ने बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ “बिजली बिल जलाओ आंदोलन” किया। यह प्रदर्शन कोटमी कला स्थित CSPDCL बिजली कार्यालय के सामने हुआ। कार्यकर्ताओं ने अपने बिजली बिल जलाकर सरकार की नीतियों का विरोध जताया।.आंदोलन का नेतृत्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच बिजली के महंगे बिलों ने मध्यम वर्गीय परिवारों और किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।प्रदेश युवा कांग्रेस के आकाश शर्मा, अमित सिंह पठानिया और डॉ. मोनिका मांडरे के निर्देश पर यह आंदोलन…
मरवाही के बाइक शोरूम में सोमवार को एक हादसा हुआ। यहां 11 केवी की नंगी तार की चपेट में आने से मजदूर अशोक केवट की मौके पर ही मौत हो गई। चंगेरी निवासी अशोक शोरूम की दूसरी मंजिल पर काम कर रहा था, तभी वह अचानक करंट की चपेट में आ गया।.घटना के समय शोरूम में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे, जिससे लापरवाही सामने आई है।हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना पल भर में हुई और अशोक की जान चली गई। सूचना मिलते ही मरवाही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण…