छत्तीसगढ़ के धमतरी स्थित बिलाई माता मंदिर में महाअष्टमी पर पारंपरिक हवन पूजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धमतरी की आराध्य देवी मां बिलाई माता के मंदिर में नवरात्र पर्व के दौरान महाअष्टमी पर श्रद्धालुओं की भारी भ.मंगलवार शाम को हवन पूजन कार्यक्रम शुरू हुआ, जो परंपरागत रूप से नवमी पर संपन्न हुआ। शाम करीब 7 बजे हवन की पूर्णाहुति हुई, जिसके बाद नौ कन्या भोज का आयोजन किया गया। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, इस वर्ष कुल 2397 ज्योत प्रज्ज्वलित किए गए थे।मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए करवाते हैं ज्योत प्रज्ज्वलितबिलाई माता मंदिर…
Author: admin
नवा रायपुर के अटल नगर में देश का पहला स्मार्ट पंजीयन कार्यालय शुरू हो गया। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर आधारित इस पंजीयन कार्यालय के शुरू होने के बाद भीड़-भाड़ वाले सरकारी दफ्तरों में जाने की बजाय, नागरिक अब मकान, दुकान या जमीन की रजिस्ट्.“रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफार्म की थीम पर ये मॉडर्न ऑफिस शुरू किया गया है। इस ऑफिस में मुफ्त वाई-फाई, चार्जिंग स्टेशन, डिजिटल डिस्प्ले और क्यू-मैनेजमेंट सिस्टम से लेस है। इसके अलावा ट्रेड हेल्पडेस्क स्टाफ ऑफिस में मदद के लिए मौजूद रहेगा। यहां केशलैस भुगतान की सुविधा भी मिलेगी।इसका उद्घाटन मंगलवार को उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने…
मुंगेली कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त चार आरोपियों को छह माह के लिए जिलाबदर करने का आदेश जारी किया है। इन चारों को आदेश जारी होने के 24 घंटे के भीतर मुंगेली और उसके पड़ोसी जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर जाने का निर्देश दिया ग.जिलाबदर किए गए आरोपियों में दीपक साहू (वार्ड क्रमांक 12, सरगांव), गरूण सिंह (ग्राम नगपुरा, सरगॉव), योगेश्वर आर्मो (ग्राम करही, सिटी कोतवाली) और सिद्धांत सिंह ठाकुर (ग्राम लालाकापा, सिटी कोतवाली) शामिल हैं।इन्हें कबीरधाम, बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, बलौदाबाजार-भाटापारा और डिंडोरी में भी छह माह तक प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। आदेश का…
कांग्रेस ने कोतवाली में सौंपा एफआईआर के लिए आवेदनभारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता पिंटू महादेवन के द्वारा कथित तौर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी दिए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कोतवाली थाना अम्बिकापुर में एफआईआर दर्ज करने आवेदन दिया है। पूर्व डिप्टी सीएम TS सि.कांग्रेस ने आरोप लगाया गया कि पिंटू महादेवन केरल राज्य में भाजपा के प्रवक्ता की हैसियत से टीवी डिबेट में हिस्सा लेते हैं। वे पूर्व में छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का केरल राज्य का अध्यक्ष रहा है। नेपाल में हुए प्रदर्शन पर एक मलयाली चैनल…
छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने एनजीओ को 5 करोड़ रुपए का कॉर्पोरेट डोनेशन दिलाने का झांसा देकर 20.50 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी संतोष तिवारी (37) लंबे समय से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने मंगलवार को टेक्निकल इंटेल.यह मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। पद्मनाभपुर निवासी कृष्णकांत शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि इंदौर स्थित एक एनजीओ को डोनेशन दिलाने के नाम पर संतोष तिवारी ने उनसे संपर्क किया। उसने कॉर्पोरेट कंपनी से 5 करोड़ रुपए का डोनेशन दिलवाने का दावा…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिलासपुर नगर निगम को 22 अनुकंपा नियुक्त कर्मचारियों को उनकी सेवा शर्तों के अनुसार वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) को इस मामले में एफिडेविट दाखिल करने को भी कहा है। मामले की अगली सुनवाई.जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की पीठ ने राज्य शासन से यह स्पष्ट करने को कहा है कि अनुकंपा नियुक्ति का यह मामला पिछले पांच सालों से लंबित क्यों है। कोर्ट ने नगर निगम को याचिकाकर्ताओं को बिना किसी बाधा के उनकी सेवा शर्तों के अनुसार वर्तमान तिथि तक वेतन का भुगतान करने का आदेश दिया है।यह…
देवी का छत्र लेजाते पुजारी, सेवादार समेत अन्य लोग।बस्तर दशहरा में शामिल होने आराध्य देवी मां दंतेश्वरी और मां मावली का छत्र और डोली शुक्रवार को जगदलपुर के लिए रवाना हो गई है। डोली रवानगी के समय परंपरानुसार विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पुलिस जवानों ने छत्र और डोली को हर्ष फायर कर सलामी दी। आज देर.तिथि के अनुसार आज अष्टमी है। वहीं कल नवमीं के दिन मावली परघाव की रस्म होगी। दंतेवाड़ा से डोली के रवानगी पर आंवराभाटा, कारली, हारम पारा, गीदम में बाबा मंदिर के सामने, शिरडी साईं समिति पंडाल, साहू समाज पंडाल में जबरदस्त स्वागत किया गया।…
पुलिस ने मृतका को प्रताड़ित करने वाले ससुराल पक्ष के 4 लोगों को गिरफ्तार कियाछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में महिला ने प्रेम विवाह करने वाली नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से महिला ने सुसाईड किया। जहां मामले में जांच के बाद पुलिस ने मृतका के पति समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।.मिली जानकारी के मुताबिक 23 सितबंर को मामले में मर्ग कायम हुआ। थाना चक्रधर नगर को सिटी कोतवाली सारंगढ़ से मृतिका अमीषा सिंह की मौत संबंधी मर्ग डायरी मिली।जिसके बाद मामले में पुलिस ने जांच शुरू किया, जांच में पुलिस ने पाया कि…
छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव के तौर पर IAS अधिकारी विकासशील गुप्ता ने आज मुख्य सचिव अमिताभ जैन के सेवानिवृत्त होने के साथ औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ अमिताभ जैन को विदाई दी और नए मु.IAS अमिताभ जैन और IAS विकासशील।आपको बता दे कि IAS विकासशील गुप्ता प्रदेश के चार IAS रेणु पिल्ले, सुब्रत साहू, अमित अग्रवाल और मनोज कुमार पिंगुआ को पीछे छोड़ते हुए विकासशील मुख्य सचिव बने हैं। जून 1969 में जन्मे विकासशील जून 2029 को 60 साल के होंगे, इसलिए उनका कार्यकाल करीब 3 साल 9…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार शाम कोरबा पहुंचे। उन्होंने भवानी मंदिर में चल रही रामकथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। सीएम साय ने कुछ देर तक कथा भी सुना।.मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि कोरबा में रामकथा का आयोजन हुआ। जगद्गुरु रामभद्राचार्य के आगमन और उनकी कथा का श्रवण कर छत्तीसगढ़ के लोग धन्य हो गए हैं।सीएम साय ने कोरबा में माता कौशल्या के भव्य मंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इस मंदिर में माता कौशल्या बाल रूप में भगवान राम को…