छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक हत्या के मामले में आरोपी चेतन यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। नए कानून के प्रावधानों के तहत यह फैसला सुनाया गया है। आरोपी ने नुकीली चाबी से वार कर एक व्यक्ति की हत्या की थी।.यह घटना बीते वर्ष 13 अक्टूबर को शाम करीब 6:30 बजे बठेना पारा स्थित सिन्हा किराना दुकान के सामने हुई थी। आरोपी चेतन यादव अपने साथियों के साथ गाली-गलौज कर रहा था। उसी दौरान मृतक भरत सिन्हा (46), निवासी बठेना पारा, जेल रोड, अपने घर जा रहे थे।गाली-गलौज से मना करने पर किया हमलाभरत सिन्हा ने आरोपी…
Author: admin
जशपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव की 50 लाख 64 हजार 653 रुपए मूल्य की अवैध संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई मुंबई स्थित सफेमा (SAFEMA) कोर्ट के आदेश पर की गई है। फ्रीज की गई संपत्तियो.पुलिस ने यह कार्रवाई नशे के अवैध व्यापार से अर्जित की गई संपत्ति पर की है, जिसमें बैंक खाते भी शामिल हैं। यह सरगुजा रेंज में दूसरी बड़ी SAFEMA कार्रवाई है, और दोनों ही बार जशपुर पुलिस ने सफलता हासिल की है। इससे पहले मार्च 2025 में, पुलिस ने थाना बागबहार…
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को हसदेव नदी में 5 लोग डूब गए। इनमें एक युवक और एक युवती को बचा लिया गया है, जबकि 3 लोग लापता हैं। सभी लोग पिकनिक मनाने के लिए नदी किनारे पहुंचे थे। मामला पंतोरा चौकी क्षेत्र के देवरी गांव का है।.मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की है। डूबे लोगों में 3 बिलासपुर और एक जांजगीर-चांपा जिले के निवासी हैं, जबकि बचाए गए लोगों में अकलतरा के लक्ष्मी शंकर और बिलासपुर की मोनिका सिन्हा शामिल हैं। बलौदा तहसीलदार ने इस घटना की पुष्टि की है।वहीं सूचना मिलते ही…
कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठनात्मक सृजन अभियान के तहत जिले में नए जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार का चुनाव खास होने वाला है, क्योंकि पहली बार नेताओं की जगह कार्यकर्ताओं की राय को तरजीह दी जा रही है। पार्टी हाईकमान ने साफ कर द.अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश के विधायक अजय कुमार लल्लू को विशेष पर्यवेक्षक बनाकर दुर्ग भेजा है। वे 4 से 15 अक्टूबर तक जिले में ही रहेंगे। इस दौरान वे ब्लॉक, वार्ड से लेकर जिला स्तर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं, सामाजिक संगठनों और प्रभावशाली व्यक्तियों से चर्चा कर…
बिजली की बढ़ी हुई दरों को वापस लेने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने शनिवार को मायापुर स्थित विद्युत मंडल के पूर्वी जोन कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि सरकार बिजली में घाटा बताकर लोगों को लू.कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि, 2023 में बीजेपी की सरकार के आने के बाद से अब तक बिजली की दरों में 80 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि हो गई है। घाटे के नाम पर प्रदेश की भाजपा सरकार ने न केवल बिजली की कीमतों में वृद्धि की, बल्कि कांग्रेस सरकार के समय शुरू की…
यातायात पुलिस ने सशक्त ऐप और ऑपरेशन सुरक्षा अभियान के तहत शनिवार को बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहनों की सघन जांच की गई और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान में कुल 190 वाहन चालकों के खिलाफ चालान क.नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर की गई कार्रवाई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) ऋचा मिश्रा ने बताया कि जिलेभर में सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत नेहरू नगर चौक, मालवीय नगर चौक, पुलगांव चौक, सिरसा गेट चौक और कुम्हारी टोल प्लाजा जैसे व्यस्त…
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।रायपुर के बार में खाने-पीने के बिल को लेकर मारपीट हो गई है। लड़कों ने पहले शराब पिया, फिर जब वेटर बिल लेकर आया। तो लड़कों ने बिल ज्यादा दिए हो कहकर गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। उन्होंने बार में रखे कंप्यूटर और शराब बोतलें भी तोड़ दी। फिर आरोपी मौके से फ.ये पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाटागांव स्थित जिलेट बार का है। राहुल साहू ने बताया कि वह बाहर में पिछले 6 महीने से वेटर का काम करता है। 3 अक्टूबर की शाम भी लोगों को खाने पीने…
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शनिवार की शाम 4 बजे पाकुरभाट मार्ग पर एक ईंट से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रैक्टर के इंजन से टकराई और युवक ट्रॉली के लोहे के हिस्से से जा टकराया। जिससे उसके.घटना बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला की है। मृतक की पहचान सोरर (करहीभदर) निवासी नोमेद्र मारकंडे उर्फ सोनू (27) के रूप में हुई है। वह पेशे से ड्राइवर था। बालोद से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान झलमला के पास यह हादसा हो गया।ट्रैक्टर ने बाइक…
बिलासपुर में सांसद खेल महोत्सव के लिए एक लाख से अधिक खिलाड़ियों का पंजीकरण हो चुका है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की।.ग्राम और जनपद पंचायत स्तर की प्रतियोगिताएं 3 से 15 नवंबर तक प्रस्तावित हैं, जबकि संसदीय स्तर की स्पर्धाएं 12 दिसंबर से शुरू होंगी। उत्कृष्ट खिलाड़ियों की फाइनल प्रतियोगिता बहतराई स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।समीक्षा बैठक में बिलासपुर और मुंगेली जिले के प्रशासनिक अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत…
रायपुर3 मिनट पहलेकॉपी लिंकइवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज छत्तीसगढ़ की दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।