ग्राम कच्चे में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की श्री शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। रविवार होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में अचानक वृद्धि हुई, जो पिछले दिनों की तुलना में दोगुनी थी।.तीनों बड़े पंडालों के साथ-साथ श्रद्धालु खुले में पीछे तक बैठे नजर आए। पंडित मिश्रा को सीधे न देख पाने वाले भक्तों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कथा का श्रवण किया।कथा के दौरान पंडित मिश्रा ने भगवान महादेव से संबंधित प्रसंग सुनाए। उन्होंने विशेष रूप से कार्तिकेय और ताड़कासुर के नरसंहार की कहानी का वर्णन किया।पंडित मिश्रा ने शिवपुराण की कथा…
Author: admin
बलौदाबाजार जिले में अवैध धान के परिवहन और कारोबार पर अंकुश लगाने और धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के प्रयास तेज हो गए हैं। कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में बताया गया कि अब तक 51 मामलों में 1529 क्विंटल अवैध धान जब्त क.बैठक के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने धान की रीसाइक्लिंग और अवैध धान पर कड़ी निगरानी रखने के लिए राइस मिलों के साथ-साथ पोहा मिलों के स्टॉक का भी सत्यापन करने को कहा। इसके अतिरिक्त, सभी मंडियों में अनुबंध पत्र और सौदा पत्रक नियमित रूप से संधारित करने…
छत्तीसगढ़ के धमतरी में 2.4 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।.थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में मोहम्मद शाहिद खत्री और मंदीप सिंह को अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बेचते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 68,030 रुपये का माल जब्त किया।सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि मोहम्मद शाहिद खत्री (21 वर्ष, सुंदरगंज वार्ड) और मंदीप सिंह (32 वर्ष, सुंदरगंज वार्ड, धमतरी) के पास से 2.4 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसके अतिरिक्त, मौके से…
जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम भट्ठी कोना में जमीन विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हुए हमले में प्रार्थी पक्ष के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि प्रार्थी का बेटा बेहोश हो गया।.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह विवाद ग्राम भट्ठी कोना स्थित शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 221/1 के कब्जे को लेकर प्रार्थी सज्जन राम नगेसिया (58 वर्ष) और आरोपी देवनंदन यादव के परिवार के बीच लंबे समय से चला आ रहा है। घटना वाले दिन, 30 नवंबर 2025 को, प्रार्थी अपने…
कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र में एक खेत से अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव मिला है। यह शव ग्राम पंचायत औराई के समीप बरामद हुआ। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।.शव की स्थिति देखकर लगता है कि यह तीन से चार दिन पुराना है। मृतक के गुप्तांग क्षत-विक्षत पाए गए हैं। शव पूरी तरह निर्वस्त्र और फूला हुआ था। घटनास्थल पर सूखी झाड़ियों में जलने के कोई निशान नहीं मिले, जिससे आशंका है कि शव को कहीं और जलाकर यहां लाकर फेंका गया होगा।जांच में जुटी पुलिससूचना मिलने के बाद करतला पुलिस…
नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज नई एफआईआर के बाद कांग्रेस ने सोमवार को रायपुर में ईडी दफ्तर के बाहर हंगामेदार प्रदर्शन किया।पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता.क्या है पूरा मामला?नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ पहले से चल रही जांच के बीच अब एक और नई एफआईआर दर्ज की गई है।दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की है। ईडी का आरोप है कि इस मामले में आर्थिक अनियमितताओं…
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: संभाग में एचआइवी/एड्स के बढ़ते मरीज की संख्या का आंकलन इसी से लगाया जा सकता है कि साल 2016 से 2025 तक जिले में 5108 एड्स मरीज मिल चुके हैं, हर दिन जिले में औसतन एक से दो नए मरीज की पहचान हो रही है। वहीं इस साल 30 नवंबर की स्थिति तक 11 महीने में 352 एड्स मरीज खोजे जा चुके हैं। एड्स मरीजों के आकड़ों का खुलासा सिम्स के एआरटी सेंटर से हो रहा है, जो इनके मरीजों को खोजने के साथ उन्हें दवाओं के माध्यम से नया जीवन देने का काम अनवरत कर रही…
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी के विरुद्ध नेशनल हेराल्ड केस में अपराध दर्ज किया है। इसका विरोध करते हुए सरगुजा कांग्रेस कमेटी ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के.जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से रैली निकालकर कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्टोरेट चौक पहुंचे और प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के साथ ही ED व EOW का पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस के मामले में जांच के बाद CBI ने पूर्व में ही केस बंद कर दिया था। इसके बाद सरकार ने यह मामला ED…
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: नवा रायपुर के भारतीय प्रबंधन संस्थान परिसर (आइआइएम) में तीन दिवसीय 60 वीं डीजीपी-आइजी कॉन्फ्रेंस का रविवार को समापन हो गया। अंतिम सत्र में राज्यों के बीच अपराध नियंत्रण के लिए आपसी समन्वय व तालमेल पर जोर दिया गया। साइबर क्राइम से निपटने के लिए नवाचार भी साझा किए गए। समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच भरोसे की खाई को कम करना सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है, खासकर युवाओं के बीच। पर्यटक पुलिस की भूमिका को पुनर्जीवित किया जाए पीएम मोदी ने कहा…
CG weather: प्रदेश में तेजी से ठंड बढ़ रहा है। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने, तो अगले 2 दिनों में तापमान में थोड़ी सी बढ़ोतरी होगी, उसके बाद कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।Publish Date: Mon, 01 Dec 2025 08:23:39 AM (IST)Updated Date: Mon, 01 Dec 2025 08:25:17 AM (IST)प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा ठंडHighLightsदक्षिण तमिलनाडु-पुडुचेरी से चक्रवात उत्तर की ओर बढ़ान्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री रहा नईदुनिया प्रतिनिधि,…