खैरागढ़ स्थित रूसे जलाशय में 5 साल बाद दुर्लभ प्रवासी पक्षी स्टेपे गल (Steppe Gull) की मौजूदगी दर्ज की गई है। मैकाल पर्वत श्रृंखला से घिरे खैरागढ़ के जंगलों में इसकी तस्वीर पक्षी विज्ञानी प्रतीक ठाकुर ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड की।.पर्यावरणविदों का मानना है कि स्टेपे गल की उपस्थिति इस बात की पुष्टि करती है कि रूसे जलाशय अब केवल एक जलस्रोत नहीं, बल्कि प्रवासी और संभावित रूप से संकटग्रस्त पक्षियों के लिए एक सुरक्षित ठिकाना बन रहा है।विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि इस क्षेत्र में अवैध शिकार, अतिक्रमण और अनियंत्रित मानवीय गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं…
Author: admin
कोरबा में मंगलवार का दिन जैन समाज के लिए खास रहा। इस अवसर पर नगर में एक साथ 8 जैन दीक्षार्थियों के आगमन पर सकल जैन समाज ने भव्य वरघोड़ा और सम्मान समारोह का आयोजन किया।.दीक्षा लेने वाले भाई-बहनों में शैलेन्द्र सकलेचा (49), आशीष सुराना (42), आर्यन सुराना (16), आदित्य सुराना (14), तनीष सोनिगरा (13), एकता सकलेचा (47), रितु सुराना (40) और सुकृति बैसाली (26) शामिल हैं। ये सभी सांसारिक मोह त्याग कर दीक्षा ग्रहण किया।इन दीक्षार्थियों में सुराना परिवार के चार सदस्य शामिल हैं, जिन्होंने एक साथ दीक्षा लेकर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह टीपी…
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवम्बर से प्रारम्भ है। जिले की 49 सहकारी समितियों के माध्यम से अब तक कुल 60,782.28 मैट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। हालांकि, खरीदी प्रक्रिया चल है पर धान के उठाव की धीमी गति प्रशासन और क.जानकारी के अनुसार, अब तक केवल 204 मैट्रिक टन धान का डिलीवरी ऑर्डर (डीओ) जारी किया गया है। इसमें से वास्तविक रूप से मात्र 140 मैट्रिक टन धान का ही उठाव हो पाया है। जिले की अधिकांश सहकारी समितियों में धान का भंडारण खुले आसमान के नीचे किया गया है।मौसम बदलाव से…
गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक के धुरुवागुडी गांव की खेमेश्वरी तिवारी कभी दहेज प्रताड़ना के चलते ससुराल छोड़ने को मजबूर हुई थीं। आज वही खेमेश्वरी सैकड़ों परिवारों को घर के पास नकद सुविधा उपलब्ध कराकर ‘बैंक वाली दीदी’ के नाम से जानी जा रही हैं।.गरीब परिवार में जन्मी खेमेश्वरी का विवाह साल 2017 में हुआ था, लेकिन दहेज की मांग पूरी न होने पर उन्हें प्रताड़ना झेलनी पड़ी। मजबूरन वे मायके लौट आईं, जहां माता-पिता, दो छोटी बहनें और एक भाई के साथ रहने लगीं। आर्थिक तंगी के बीच उन्होंने आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया।आजीविका मिशन से जुड़कर बदली जिंदगीखेमेश्वरी…
एमसीबी जिले में ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत 100 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। सोमवार को जिला बाल संरक्षण इकाई ने ग्राम कठौतिया स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। सिटी कोतवाली में पुलिसकर्मियो.कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और उपस्थित समुदाय को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि यदि बालक की आयु 21 वर्ष और बालिका की आयु 18 वर्ष पूरी होने से पहले विवाह किया जाता है, तो वह बाल विवाह की श्रेणी में आता है, जो कानूनी अपराध है। विवाह की…
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी और मध्याह्न भोजन व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि इन दोनों ही मामलों में किसी भी प्रकार की.धान खरीदी को एक संवेदनशील कार्य बताते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ काम करने को कहा। उन्होंने अवैध धान परिवहन और भंडारण पर लगातार कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। सभी नोडल अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के लिए भी निर्देशित किया गया।कलेक्टर ने किसान पंजीयन…
हाथी को सुबह कुकुर्दा और महापल्ली के बीच में रोड क्रास करते देखा गयाछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में भटकते हुए एक दंतैल हाथी जामगांव के जंगल में पहुंच गया है। उससे पहले कोतरलिया रेलवे स्टेशन के पास एक मादा व शावक को देखा गया था। वन अमला को जानकारी मिलने के बाद लगातार उसके लोकेशन पर नजर रखी जा रही है। मामला रायगढ़ वन परिक्षे.मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की रात को एक हाथी टारपाली, पतरापाली, कारीछापर, कुकुर्दा होते हुए ओड़िसा के जंगल में पहुंच गया।जिसकी जानकारी मिलने के बाद वन अमला उस पर निगरानी कर रहा था, लेकिन सोमवार…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दो पूर्व आईपीएस अधिकारी अब केंद्र सरकार की प्रमुख एजेंसियों में अपनी सेवाएं देंगे। इनमें आशुतोष सिंह को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर प्रतिनियुक्ति मिली है। जबकि पुष्कर शर्मा इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB).छत्तीसगढ़ कैडर के 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी आशुतोष सिंह सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एसपी रह चुके हैं। यहां से उन्हें महासमुंद जिले में एसपी के पद पर पदस्थ किया गया था। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय के अवर सचिव संजीव कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, उन्हें सीबीआई में एसपी बनाया गया है।सीबीआई में उनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने…
जगदलपुर में 11 से 13 दिसंबर 2024 तक आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक में कोन्डागांव जिले ने कुल 51 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विजेताओं को सम्मानित किया। जिले की कृतिका मरकाम और स.वरिष्ठ खेल अधिकारी के अनुसार, कोन्डागांव जिले के खिलाड़ियों ने 16 स्वर्ण, 14 रजत और 21 कांस्य पदक सहित कुल 51 पदक हासिल किए। यह जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और प्रतिभा को दर्शाता है।संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सुशीला नेताम ने तीरंदाजी (आर्चरी) की 50…
बिलासपुर जिले में रजनीश सिंह (पूर्व विधायक बेलतरा) को बनाया गया सहकारी अध्यक्षछत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाओं के प्रस्ताव के आधार पर प्रदेश की 8 सहकारी बैंकों और सोसाइटियों में नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। राज्य सरकार के जारी निर्देश के मुताबिक, रायपुर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक.बिलासपुर जिले में रजनीश सिंह (पूर्व विधायक बेलतरा) को अध्यक्ष और रजनी साहू को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। सरगुजा जिले के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में रामकिशुन सिंह को अध्यक्ष और जगदीश साहू को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।दुर्ग जिले के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक…