नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम ने ‘कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट’ (क्लैट) 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में रायपुर के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शहर के आरुष तिवारी ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया है, वहीं हर्ष कुमार झा ने राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। ज्ञात हो कि देश के 25 प्रतिष्ठित ‘नेशनल लॉ स्कूलों’ में प्रवेश के लिए यह परीक्षा 7 दिसंबर को आयोजित की गई थी। इस वर्ष पांच वर्षीय लॉ पाठ्यक्रम के लिए देशभर से लगभग 75,000 छात्रों ने हिस्सा लिया…
Author: admin
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 5 महिलाएं भी शामिल हैं। इन सभी नक्सलियों पर कुल 37 लाख रुपए का इनाम घोषित था। हिंसा का रास्ता छोड़कर सभी नक्सलियों ने सरकार के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी की है।.आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर 1 लाख रुपए से लेकर 8 लाख रुपए तक का इनाम घोषित था। ये सभी नक्सली पिछले कई वर्षों से नक्सली संगठन से जुड़े हुए थे। इनमें से अधिकांश नक्सली उत्तर बस्तर डिवीजन की मिलिट्री कंपनी में भी सक्रिय रहे हैं।ये नक्सली कई मुठभेड़ों में शामिल रहे हैं और हत्या,…
सूरजपुर के उपायुक्त सहकारिता कार्यालय में बुधवार देर शाम अम्बिकापुर की एसीबी टीम ने छापेमारी कर सहकारिता निरीक्षक अभिषेक सोनी को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।.जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर निवासी पीड़ित से आरोपी अभिषेक सोनी ने लेखापाल के पद पर नियुक्ति देने के नाम पर 1 लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने पैसे नहीं होने की बात कहकर अतिरिक्त समय मांगा और इस बीच उसने शिकायत अम्बिकापुर स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) कार्यालय में दर्ज कराई।शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर अभिषेक सोनी को 40 हजार रुपए लेते हुए…
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अंबिकापुर की टीम ने बुधवार देर शाम सूरजपुर के सहकारी निरीक्षक अभिषेक सोनी को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सहकारिता निरीक्षक अभिषेक सोनी ने संविदा लेखपाल पद पर नियुक्ति के लिए शिकायतकर्ता से डेढ़ ला.जानकारी के मुताबिक, भारत सरकार के राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) द्वारा जिला सूरजपुर के विकासखंड रामानुजनगर, प्रेमनगर, सूरजपुर, भैयाथान एवं प्रतापपुर में छग सहकारी सोसाइटी अधिनियम 1960 के तहत कुल 5 बहु उद्देशीय किसान उत्पादक सहकारी समितियों का गठन किया गया है। इनमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी/ प्रबंधक तथा लेखपाल के पदों पर 3 वर्ष के…
उत्तराखंड की टिहरी झील में 28 नवंबर से तीन दिन तक आयोजित सीनियर राष्ट्रीय कायाकिंग एंड कैनोइंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया है। इंडियन कायाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन (IKCA) के तत्वावधान में.प्रतियोगिता में पदक जीतने के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग एंड कैनोइंग संघ के सहसचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में विजेता खिलाड़ियों ने राज्य के खेल अरूण साव से मुलाकात की। इस दौरान एनआईएस कोच पिंकी साहू, सहायक कोच (एनआईएस) प्रवेश सोनवाने सहित प्रतियोगिता में शामिल सभी विजेता खिलाड़ी उपस्थित रहे।इक्विपमेंट सुरक्षा को लेकर रखी गई मांगखिलाड़ियों और संघ…
छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग ने टोयोटा कंपनी को 61.46 लाख रुपए का भुगतान करने का आदेश दिया है। यह आदेश इनोवा कार के दुर्घटनाग्रस्त होने पर एयरबैग न खुलने के कारण दिया गया है, जिसे आयोग ने विनिर्माण दोष (मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट) माना है। यह राशि कोरब.दरअसल, सुमित अग्रवाल अपने भाई सुमित अग्रवाल की इनोवा कार से रायपुर से कोरबा लौट रहे थे। इस दौरान एक वाहन को बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी पलट गई। लेकिन कार का एयरबैग नहीं खुला। इस हादसे में अमित अग्रवाल को गंभीर चोटें आईं और इलाज के लिए करीब 36.83 लाख रुपए खर्च हुए…
राजधानी रायपुर में गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर 18 से 22 दिसंबर 2025 तक मेगा हेल्थ कैंप–2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। आयोजकों के मुताबिक ये देश का अब तक का सबसे बड़ा हेल्थ क.पांच दिवसीय इस विशाल स्वास्थ्य महाअभियान में देशभर के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टर और छत्तीसगढ़ के प्रमुख अस्पताल निशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगे। आयोजकों के अनुसार मेगा हेल्थ कैंप के लिए पंजीयन प्रक्रिया जारी है और अब तक 18 हजार से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।बड़ी…
पुसौर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। ठेंगागुड़ी गांव के एक परिवार का बड़ा भाई काम के सिलसिले में रायगढ़ तो छोटा भाई कबड्डी देखने ग्राम तेतला गया था। वापसी में दोनों साथ ही गांव के लिए निकले थे, लेकिन सड़क पर.राजेन्द्र कुमार सिदार (33) सीसीटीवी लगाने का काम करता था। सोमवार सुबह वह काम के सिलसिले में बाइक से रायगढ़ गया था। शाम को लौटते समय उसने छोटे भाई राजीव लोचन सिदार (26) को फोन कर साथ चलने कहा। दोनों एक ही बाइक से ठेंगागुड़ी के लिए रवाना हुए।रात…
भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में भिलाई टाउनशिप और खनन क्षेत्रों में संचालित सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के विद्यालयों का मामला उठाया।.अग्रवाल ने कहा कि भिलाई टाउनशिप और खनन क्षेत्रों के ये स्कूल हजारों परिवारों की उम्मीदों से जुड़े हैं। ऐसे में इन संस्थानों में आधारभूत संरचना का सतत उन्नयन, योग्य शिक्षकों की पर्याप्त तैनाती और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का समावेश अत्यंत आवश्यक है।शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है। इस पर केंद्रीय इस्पात मंत्री एचडी कुमारास्वामी ने बताया कि सेल-बीएसपी द्वारा भिलाई टाउनशिप और खनन क्षेत्रों में कुल 10 विद्यालय संचालित किए जा…
कोरबा के डीडीएम रोड इलाके में 14 दिसंबर की रात करीब 3:30 बजे अनीता सिंघल के घर में चोरी हुई। चोर घर के पीछे से घुसकर कीमती सामान चुरा ले गया। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।.चोर ने घर से पुराने कूलर की बड़ी मोटर, पंखे, एल्युमीनियम के स्कोर पाइप और अन्य कीमती सामान चोरी किए। पीड़िता अनीता सिंघल ने पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।स्थानीय निवासियों ने पुलिस की निष्क्रियता पर नाराजगी जताते हुए ज्ञापन सौंपा है। डीडीएम रोड के निवासियों का कहना है कि यह कोई पहली घटना…