गरियाबंद में 4 साल की एक बच्ची दोपहर से लापता होने के बाद झाड़ियों के बीच आपत्तिजनक हालत में मिली। बच्ची के साथ अनाचार के प्रयास की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर
.
छुरा पुलिस ने इस मामले में 35 वर्षीय रेवा दीवान, पिता परदेसी दीवान को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बच्ची से अनाचार के प्रयास की आशंका के तहत जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार, बच्ची दोपहर से अपने घर से लापता थी। परिवार के सदस्यों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली।

ग्रामीणों ने बच्ची को आपत्तिजनक स्थिति में देखा
देव उठनी एकादशी पर्व के अवसर पर कुछ ग्रामीण गांव के पास खेत-खलिहान में पूजा-अर्चना करने गए थे। इसी दौरान उन्होंने बच्ची को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। ग्रामीणों को देखकर आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने रोती-बिलखती बच्ची को गंभीर हालत में उसके परिजनों को सौंपा।
आरोपी को रस्सी से बांधकर बनाया रखा फिर पुलिस को सौंपा
देर शाम जब आरोपी गांव लौटा, तो ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। उन्होंने आरोपी को रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया और छुरा पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू की।

आरोपी पहले भी बच्चियों को निशाना बना चुका है
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि आरोपी रेवा दीवान पहले भी मानसिक रूप से कमजोर बच्चियों को अपना निशाना बना चुका है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है और वे आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
छुरा पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह एक संवेदनशील मामला है और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
<
