Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Atmanand School principal offers students 10 marks for whitewashing | आत्मानंद स्कूल में 10 नंबर का ऑफर देकर प्राचार्य ने छात्रों से कराई पुताई – Raipur News
Breaking News

Atmanand School principal offers students 10 marks for whitewashing | आत्मानंद स्कूल में 10 नंबर का ऑफर देकर प्राचार्य ने छात्रों से कराई पुताई – Raipur News

By adminOctober 17, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 102 1 1760651373
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 102 1 1760651373

“10 नंबर चाहिए, तो पहले ब्रश उठाओ और दीवार रंगो!– यह हाल है पामगढ़ विकासखंड के डोंगाकोहरौद गांव के आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल का। यहां प्राचार्य डॉ. कुंज किशोर पर छात्रों से क्लास की दीवारें पुतवाने का आरोप लगा है। भास्कर टीम को वीडियो मिला है, जिस

.

भास्कर की जांच में सामने आया है कि प्राचार्य डॉ. किशोर ने 10वीं के छात्रों को प्रैक्टिकल में 10 नंबर देने की बात कहकर पोताई कराई है। वीडियो में नजर आ रहा है कि स्कूल यूनिफॉर्म में छात्र हाथों में ब्रश और रंग की बाल्टी लिए क्लासरूम की दीवारों की पुताई कर रहे हैं। इस दौरान प्राचार्य डॉ. किशोर खुद वहीं मौजूद थे और छात्रों को निर्देश दे रहे हैं।

इसकी शिकायत डीईओ तक पहुंची, तो पामगढ़ बीईओ रामेंद्र जोशी से जांच शुरू कराई गई। बीईओ जोशी ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बयान लिए हैं। पूछताछ में छात्रों ने बताया कि प्राचार्य ने प्रैक्टिकल परीक्षा में 10 नंबर देने कहा है। एक छात्र ने बताया कि सर ने कहा था कि जो बच्चा सबसे अच्छी पुताई करेगा, उसे फुल नंबर मिलेगा।

छात्रों को रविवार को बुलाकर पेंटिंग कराई गई। वहीं प्राचार्य डॉ. किशोर दो छात्रों को लेकर डीईओ कार्यालय पहुंचे और अपने पक्ष में बयान दिलाने का प्रयास किया। उनका कहना था कि स्कूल में पुताई प्रतियोगिता कराई जा रही थी। छात्रों को रंगाई-पुताई का प्रशिक्षण दिया जा रहा था ताकि उनमें हुनर विकसित हो। जिसका काम अच्छा होगा, उसे पुरस्कृत किया जाएगा।

पहले भी स्कूल में छात्र-छात्राओं से काम करवाए

जिले में स्कूली बच्चों से मजदूरी करवाने का मामला भी सामने आ चुका है। जिसका वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें प्राइमरी स्कूल डभराखुर्द हेडमास्टर पितांबर कुर्रे बच्चों से सीमेंट-गिट्टी का मसाला बनवा रहे थे। वीडियो वायरल होने पर हेडमास्टर के खिलाफ कार्रवाई हुई।

तीन माह पहले बम्हनीडीह सिलादेही के सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने-लिखाने की बजाय, उनसे क्लास रूम में धान से करगा बिनवाने का मामला सामने आया था। शिक्षक खुद धान बीनते नजर आ रहे हैं। वीडियो भी सामने आया है। स्कूल के शिक्षक गोपी कुमार तिवारी चौथी और पांचवीं क्लास के बच्चों को पढ़ाना छोड़कर करगा बिनवा रहे थे।

इनकी हरकतों ने शर्मसार किया

9 सितंबर को शासकीय प्राथमिक शाला कोनियापाट के प्रधान पाठक राजेश्वर प्रसाद जायसवाल पर नाबालिग बच्ची के साथ घर जाकर छेड़छाड़ के आरोप लगा था। पुष्टि पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामवासियों और समग्र शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने की। शिकायत पर थाना सारागांव में अपराध दर्ज किया गया।

शासकीय प्राथमिक शाला रीवाडीह में पदस्थ शिक्षक अंब्रोस खलखो 29 अगस्त को नशे की हालत में स्कूल पहुंचे। इसी तरह 12 सितंबर को ग्राम पंचायत पोड़ीशंकर के आश्रित मोहल्ला प्राथमिक शाला रीवाडीह में शराब के नशे में पहुंचकर अभद्रता की।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरगुजा में नई खदानों को लेकर विरोध तेज:जल-जंगल-जमीन बचाने के लिए आंदोलन का शंखनाद, बैज बोले- सरकार उद्योगपतियों की गुलाम

June 14, 2026

दुष्कर्म मामले में कांग्रेस नेता और पत्रकार गिरफ्तार:समझौते के नाम पर 1.30 लाख वसूली का आरोप, पहले भी तीन आरोपी जा चुके हैं जेल

June 14, 2026

जमीन कब्जा दिलाने 40 हजार रिश्वत ली,प्रधान-आरक्षक सस्पेंड,VIDEO:काम नहीं होने पर पैसे वापस मांगा, कांस्टेबल बोला-एसपी से शिकायत कर मुझे लाइन अटैच करा दो

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073938
Views Today : 236
Views Last 7 days : 1809
Views Last 30 days : 6474
Total views : 98273
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.