बिलासपुर में घोंघा नदी में बहे भाई-बहन की मौत:बहनों को लेने गया था 7 साल का भाई; तेज बहाव में साइकिल नहीं संभाल पाया

![]()
बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र के ग्राम समडील में शनिवार शाम घोंघा नदी में बहे तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे के बाद से पुलिस, एसडीआरएफ और ग्रामीण लगातार बच्चों की तलाश में जुटे थे। रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और एक-एक कर तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए। ग्राम समडील निवासी आशुतोष जायसवाल और विजय जायसवाल की बेटियां रिद्धी और सिद्धी गांव से करीब दो किलोमीटर दूर नयापारा स्थित डीपी विप्र स्कूल में पढ़ती थीं। शनिवार शाम 4 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद उन्हें लेने के लिए 7 वर्षीय अनमोल जायसवाल साइकिल से स्कूल गया था। इसके बाद वह दोनों बहनों को साइकिल पर बैठाकर घर लौट रहा था। नदी के तेज बहाव में साइकिल नहीं संभाल पाया घर लौटते समय तीनों बच्चे पुल की बजाय घोंघा नदी के रास्ते से जा रहे थे। नदी के बीच पहुंचने पर तेज बहाव के कारण अनमोल साइकिल नहीं संभाल पाया। इसके बाद अनमोल समेत दोनों बहनें नदी के तेज बहाव में बह गईं। सुबह से एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने नदी में बच्चों की तलाश शुरू कर दी थी। ग्रामीणों ने एक किलोमीटर से ज्यादा दूर तक खोजबीन की। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रात में तलाश जारी रहने के बाद रविवार सुबह एसडीआरएफ ने फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुल के नीचे मिला अनमोल का शव रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सबसे पहले अनमोल जायसवाल का शव नदी में पुल के नीचे से बरामद किया गया। इसके बाद टीम ने आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी रखा। एनीकट के पास मिला स्तुति का शव तलाश के दौरान 9 वर्षीय स्तुति जायसवाल का शव एनीकट के पास मिला। वहीं सर्च ऑपरेशन जारी रखते हुए टीम ने 8 वर्षीय शिक्षा जायसवाल का शव भी बरामद कर लिया। इस तरह हादसे में लापता तीनों बच्चों के शव मिल गए। गांव में पसरा मातम तीनों बच्चों के शव मिलने के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बच्चों की तलाश में रातभर नदी किनारे डटे रहकर रेस्क्यू टीम का सहयोग किया।
Source link




