टॉप न्यूज़

झीरम कांड के फैसले से कांग्रेस असंतुष्ट:बड़े नक्सली नेताओं और कथित साजिशकर्ताओं की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी




जांजगीर-चांपा। कांग्रेस ने 2013 के झीरम घाटी नक्सली हमले से जुड़े मामले में NIA कोर्ट के फैसले पर असंतोष जताया है। जांजगीर-चांपा में प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे अदालत के फैसले का अनादर नहीं करेंगे, लेकिन निर्णय से संतुष्ट नहीं हैं। पार्टी ने मामले में बड़े नक्सली नेताओं और कथित मुख्य साजिशकर्ताओं की भूमिका की गहन जांच की मांग की है। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, झीरम घाटी हमले में छत्तीसगढ़ के कई बड़े कांग्रेस नेताओं समेत 32 लोगों की हत्या हुई थी। उनका कहना है कि इतनी बड़ी घटना के पीछे जिन बड़े नक्सली नेताओं की भूमिका की जानकारी जांच के दौरान सामने आई थी, उनकी भूमिका पर अब तक पूरी तरह जांच नहीं हो सकी है। रामन्ना समेत बड़े नक्सली नेताओं की भूमिका की जांच की मांग कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि जांच के दौरान रामन्ना समेत कई बड़े नक्सली नेताओं के नाम सामने आए थे। पार्टी का आरोप है कि उनकी भूमिका की जांच को उस स्तर तक नहीं ले जाया गया, जिससे हमले के कथित मुख्य साजिशकर्ताओं तक पहुंचा जा सके। कांग्रेस ने यह भी सवाल उठाया कि आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों से झीरम घाटी हमले को लेकर पर्याप्त पूछताछ क्यों नहीं की गई। आत्मसमर्पित नक्सलियों से दोबारा पूछताछ की मांग पार्टी नेताओं ने मांग की कि आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की जाए। कांग्रेस का कहना है कि इससे हमले के पीछे के कथित मुख्य सरगनाओं और साजिशकर्ताओं तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान में छोटे स्तर के नक्सली आरोपियों पर कार्रवाई और सजा हो रही है, जबकि हमले के पीछे जिन बड़े नेताओं का नाम सामने आया था, वे अब तक कानून की गिरफ्त से बाहर हैं। निष्पक्ष जांच और मुख्य साजिशकर्ताओं को सजा की मांग कांग्रेस नेताओं ने कहा कि झीरम घाटी हमले के पूरे मामले में निष्पक्ष और पूरी जांच जरूरी है। उनका कहना है कि केवल कुछ आरोपियों को सजा मिलने से इतने बड़े हमले के पीछे की पूरी साजिश सामने नहीं आएगी। पार्टी ने मुख्य साजिशकर्ताओं की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाने और सजा दिलाने की मांग की है। NIA कोर्ट के फैसले से असंतुष्ट कांग्रेस ने कहा कि वह इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग आगे भी जारी रखेगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button