![]()
.
कई वर्षों से घुमका क्षेत्र के बोटेपार, खजरी, बहेराभाटा, मालाडबरी, गोपालपुर से घुमका की सड़क खराब है। जो अब पूर्व जिला पंचायत सदस्य व डोंगरगढ़ विधानसभा के भाजपा नेता राजेश श्यामकर के प्रयास से चमकने वाली है। राजेश श्यामकर ने विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मिलकर बोटेपार से खजरी, नया डामरीकरण पुल पुलिया सहित, ग्राम बहेराभाटा से मालाडबरी का निर्माण पुल पुलिया सहित 2.60 किमी गोपालपुर से घुमका मार्ग 3.90 किमी का चौड़ीकरण एवं मजबूती करण कार्य की स्वीकृति दिलाई। वर्तमान में निविदा प्रक्रिया भी लंबित है।
श्यामकर ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को बताया कि यह जिले के प्रमुख मार्गो में से है। मार्ग निर्माण करने ग्रामवासियों के द्वारा लम्बे समय से की जा रही है। श्यामकर ने डॉ. सिंह व वित्त मंत्री ओपी चौधरी से जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरा करने की मांग की है। जिस पर डॉ. सिंह ने जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जाने आश्वासन दिया।
<
