Uncategorized

अफेयर और पैसों के विवाद में टीचर मां-बेटे की हत्या:गर्लफ्रेंड ने 20 लाख लोन लिया, इसे लेकर बॉयफ्रेंड से था विवाद, संदेही हिरासत में

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया है। पुलिस ने संदेही कथित प्रेमी को हिरासत में लिया है। घटना जयनगर और बिश्रामपुर थाना क्षेत्र की है। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि, रजनी का युवक से प्रेम संबंध था और उसका उनके घर आना-जाना था। कुछ महीने पहले रजनी ने 20 लाख रुपए का लोन लिया था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या के कारणों और आरोपी की भूमिका की पुष्टि नहीं की है। वहीं, स्टूडेंट सुजल बरेठ कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में 12वीं क्लास में पढ़ता था। उसकी मौत से कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में शोक का माहौल है। स्कूल प्रबंधन ने श्रद्धांजलि के तौर पर एक दिन की छुट्टी घोषित की है। देखिए ये तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर में नेशनल हाईवे-43 से लगी ग्रामीण सड़क किनारे एक युवक का शव मिला था। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। आशंका थी कि युवक की हत्या करने के बाद शव सड़क किनारे फेंका गया है। पहचान नहीं होने के कारण शव को विश्रामपुर मॉर्च्युरी भेज दिया गया था। इसके बाद मृतक की पहचान बिश्रामपुर के कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में 12वीं के छात्र सुजल बरेठ (18) के रूप में हुई। सुजल की पहचान होने के बाद पुलिस को पता चला कि उसकी स्कूटी घर से करीब 500 मीटर दूर एक पेट्रोल पंप पर लावारिस हालत में खड़ी है। पुलिस देर रात सुजल के घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे पर ताला लगा मिला। उसकी मां का भी पता नहीं चल रहा था। बिश्रामपुर पुलिस ने सुजल के परिचितों को मौके पर बुलाया और उनकी मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा। अंदर बाथरूम में सुजल की मां रजनी बरेठ (40) की लाश भी संदिग्ध हालत में मिली। 5 साल पहले पति से तलाक रजनी बरेठ बेलटिकरी के शासकीय स्कूल में टीचर थी। पति से 5 साल पहले तलाक के बाद वह अपने बेटे सुजल के साथ केशवनगर में किराए के मकान में रहती थी। वह मूल रूप से जांजगीर की रहने वाली थीं। पुलिस की पूछताछ में उनके एक युवक के साथ प्रेम संबंध की जानकारी सामने आई है। 20 लाख के लोन को लेकर विवाद की आशंका बताया जा रहा है कि युवक का उनके घर आना-जाना था। रजनी की ओर से कुछ महीने पहले 20 लाख रुपए का लोन लिए जाने और इसी रकम को लेकर विवाद होने की बात भी सामने आई है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। …………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… सूरजपुर- बेटे के बाद टीचर मां की लाश मिली: छात्र का सड़क किनारे, महिला का बाथरूम में मिला शव, 5 साल पहले हुआ था तलाक छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में अज्ञात हमलावरों ने महिला टीचर और उसके बेटे की हत्या कर दी। बेटे का शव शनिवार सुबह ग्राम महावीरपुर में सड़क किनारे मिला था। उसकी शिनाख्त होने के बाद देर शाम पुलिस घर पहुंची। घर का ताला तोड़कर अंदर जाने पर मां का शव बाथरूम में संदिग्ध हालत में मिला। पढ़ें पूरी खबर…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button