![]()
.
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेंडारा में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रवासी भारतीय एवं मेलबॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) निवासी रतन मूलचंदानी तथा बेंगलुरु के प्रोडक्शन इंजीनियर राजेश लालवानी मुख्य अतिथि रहे।
रतन मूलचंदानी ने विद्यार्थियों को किताब पढ़ने की आदत, नियमित अध्ययन, परीक्षा कक्ष में समय-प्रबंधन, और पाठ्यक्रम की तैयारी में रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाने पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया किसी भी विषय में 30 प्रतिशत आसान, 30 सामान्य सामान्य और 40 प्रतिशत कठिन भाग होता है। यदि समयबद्ध योजना के साथ तैयारी की जाए, तो सफलता निश्चित है। उन्होंने स्वस्थ दिनचर्या पर जोर देते हुए कहा मानसिक एकाग्रता और बेहतर स्वास्थ्य के लिए 8 घंटे की नींद अत्यंत आवश्यक है। सफलता के लिए लगन, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास को सबसे महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 12वीं के छात्र अजीत मरकाम एवं 11वीं की छात्रा चांदनी पटेल सहित अन्य विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा-तैयारी और लक्ष्य-निर्धारण से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिनका मूलचंदानी ने अपने अनुभव एवं ज्ञान के आधार पर समाधान प्रस्तुत किया। इससे विद्यार्थियों में उत्साह और स्पष्टता का संचार हुआ। राजेश लालवानी ने विद्यार्थियों को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा दृढ़ संकल्प और सतत प्रयास ही सफलता की कुंजी है।
दोनों अतिथियों ने प्राचार्य गुलाबचंद सोन द्वारा विद्यार्थियों की उपस्थिति सुधारने एवं शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की। प्राचार्य गुलाबचंद सोन द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत एवं परिचय दिया। रतन मूलचंदानी ने विद्यालय को 5100 की सहयोग राशि प्रदान की। भविष्य में भी छात्रहित में सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश गंजीर व आभार-प्रदर्शन कीर्तन सांगिया ने किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रूकदेव यादव, ओमप्रकाश ओटी, सरस्वती सोनबेर, देवकी नेताम, मेघा अवस्थी, जगबंधु यादव, सूर्यकांत साहू, दुर्गेश कुमार चौधरी, कीर्तन राम, सुखराम आदि मौजूद रहे।
<
