Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Another accused of ganja smuggling arrested in Balrampur | बलरामपुर में गांजा तस्करी का एक और आरोपी पकड़ाया: 125 किलो बरामदगी मामले में कार्रवाई; पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Another accused of ganja smuggling arrested in Balrampur | बलरामपुर में गांजा तस्करी का एक और आरोपी पकड़ाया: 125 किलो बरामदगी मामले में कार्रवाई; पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminOctober 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
9d34a0e8 9bd4 4e26 9bb3 f68cbe2d71f1 1760858843488
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



9d34a0e8 9bd4 4e26 9bb3 f68cbe2d71f1 1760858843488

बलरामपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को बिहार के सासाराम से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 125 किलोग्राम गांजा की बरामदगी से जुड़े मामले में की गई है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

.

यह मामला 26 अगस्त 2025 की रात का है, जब ओडिशा के बालांगीर क्षेत्र से भारी मात्रा में गांजा एक ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे बने विशेष चेंबर में छिपाकर सासाराम (बिहार) ले जाया जा रहा था। बलरामपुर थाना क्षेत्र के दलधोवा घाट में ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

दुर्घटना के बाद पुलिस ने मौके से 125 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। इस मामले में ट्रैक्टर चालक अनुज कुमार, निवासी आदमापुर, सासाराम को 2 सितंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।

“एंड टू एंड” कार्रवाई के सख्त निर्देश

इस मामले में सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक और बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने “एंड टू एंड” कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए थे। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक के. पी. सिंह के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया।

आरोपी को भेजा जेल

साइबर सेल से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर टीम ने फरार आरोपियों की पहचान की। इसी क्रम में आरोपी ज्ञानचंद पासवान (उम्र 21 वर्ष, निवासी अदमापुर, रोहतास) को सासाराम से गिरफ्तार कर बलरामपुर लाया गया।

पूछताछ और साक्ष्य संकलन के बाद 18 अक्टूबर 2025 को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल रामानुजगंज भेज दिया गया है।

फरार की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि इस तस्करी में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक भापेंद्र साहू, उप निरीक्षक के. पी. सिंह, प्रधान आरक्षक शिपक शर्मा, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र तिवारी और आरक्षक दलसाय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गांजा पकड़ने गई पुलिस की बोलेरो ले भागा बदमाश:DSP का मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर गाड़ी तक पहुुंची पुलिस, संदेही हिरासत में

April 28, 2026

रायपुर में प्राइवेटकर्मी-सूबेदार से 8 लाख की साइबर ठगी:ठगों लोन-रिवॉर्ड पॉइंट,इंश्योरेंस अपडेट के नाम पर लिंक क्लिक कराया; मोबाइल हैक कर ब्लैकमेल भी किया

April 28, 2026

दुर्ग में सरकारी कर्मचारियों के लिए हेलमेट-सीट बेल्ट अनिवार्य:कलेक्टर ने जारी किया आदेश, नियम तोड़ने पर हो सकती है कार्रवाई

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069044
Views Today : 54
Views Last 7 days : 955
Views Last 30 days : 4106
Total views : 90038
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.