Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Annual function ‘Abhivyakti’ organised at Yugantar School | युगांतर स्कूल में वार्षिकोत्सव ‘अभिव्यक्ति’ का आयोजन: कलेक्टर जितेंद्र यादव बोले- बच्चों की इच्छा करियर में सर्वोपरि – Rajnandgaon News
Breaking News

Annual function ‘Abhivyakti’ organised at Yugantar School | युगांतर स्कूल में वार्षिकोत्सव ‘अभिव्यक्ति’ का आयोजन: कलेक्टर जितेंद्र यादव बोले- बच्चों की इच्छा करियर में सर्वोपरि – Rajnandgaon News

By adminDecember 30, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
50944dfd e10b 4eab 925a 02353bbf55b2 1767070477827
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजनांदगांव के युगांतर पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव ‘अभिव्यक्ति’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर जितेंद्र यादव और चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति यादव उपस्थित रहे। कलेक्टर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के करियर निर्माण के लिए उनकी इच्छा

.

उत्सव के दौरान ‘समुद्र मंथन-अमृत कलश की गाथा’, ‘दुनिया का दूसरा खरबपति’, ‘हमारे विघ्रहर्ता श्री गणेश’, ‘शेर-ए-पंजाब – रणजीत सिंह जी’, ‘हमारे अन्नदाता’, ‘ट्रिब्यूट टू धर्मेंद्र जी’, ‘बॉलीवुड विट्स मा एंड पा’,

‘एराउंड द वर्ल्ड इन 20 मिनट्स’, ‘मैजिकल बुक ऑफ स्टोरीज’, ‘सर्कस ऑफ वंडर्स’ और ‘नई आवाज़ की पहचान’ जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और अभिनय के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

f81c304c 5ad4 4398 89bd f8dae40b6b2d 1767070477827

इस अवसर पर विद्यालय की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पदक और छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया। सी-टॉप परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी भी सम्मानित हुए।

नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित विद्यार्थी तथा उच्च मुकाम हासिल करने वाले भूतपूर्व विद्यार्थी भी सम्मानित किए गए। विद्यालय के भूतपूर्व छात्र लक्ष्य गुप्ता को उनके वेब धारावाहिक ‘मनुष्य’ के सफल निर्माण के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर ने बताया कि प्रबंधन प्रतिभावान विद्यार्थियों को बड़े पैमाने पर छात्रवृत्ति प्रदान कर रहा है। इसके साथ ही, इन विद्यार्थियों को नीट और आईआईटी की निःशुल्क कोचिंग भी दी जा रही है।

हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के बौद्धिक विकास के लिए सप्ताह में एक बार विशेष कक्षाएं नियमित रूप से संचालित की जाती हैं।

इसी क्रम में विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘युगांतर विजन’ का विमोचन कलेक्टर जितेंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने पुनः दोहराया कि बच्चों के करियर निर्माण के लिए उनकी इच्छा ही सबसे महत्वपूर्ण होती है।

43641350 e476 4a39 b216 70d45e60feee 1767070477827



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में दिव्यांग बेटे ने कर दी मां की हत्या:जमीन बंटवारे से इनकार पर लाठी से हमला, पिता का पैर तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार:7 लाख का मशरूका सहित पिकअप वाहन जब्त

June 27, 2026

Chhattisgarh MP-MLA Criminal Cases: Bhupesh Baghel, Madhusudan Yadav Named

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076591
Views Today : 498
Views Last 7 days : 3908
Views Last 30 days : 11713
Total views : 106713
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.