टॉप न्यूज़

सूरजपुर में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, 4 हाईवा जब्त:गंगोटी क्षेत्र से पकड़े गए वाहन, बसदेई थाने के सुपुर्द कर शुरू हुई कार्रवाई




सूरजपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भैयाथान विकासखंड के गंगोटी क्षेत्र से चार हाईवा वाहन जब्त किए हैं। सभी वाहनों में कुल 56 घन मीटर अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा था। कलेक्टर रेना जमील के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई की। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चारों हाईवा जब्त कर बसदेई पुलिस थाने के सुपुर्द कर दिए गए। मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है। अवैध खनन पर प्रशासन सख्त प्रशासन ने बताया कि जिले में रेत, पत्थर, गिट्टी, मुरूम, मिट्टी और ईंट के अवैध उत्खनन व परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में वाहन जब्त कर प्रकरण दर्ज किए जाते हैं और नियमानुसार अर्थदंड भी लगाया जाता है। लोगों से सहयोग की अपील जिला प्रशासन ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और राजस्व की हानि रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही लोगों से अवैध खनन या परिवहन की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को देने की अपील की गई है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button