Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Amrit Mission’s water supply stalled in Bilaspur | बिलासपुर में अमृत मिशन की पानी सप्लाई ठप: 1 जनवरी को 9 वार्डों में नहीं मिलेगा नल का पानी, लगभग 60-70 हजार लोग होंगे प्रभावित – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Amrit Mission’s water supply stalled in Bilaspur | बिलासपुर में अमृत मिशन की पानी सप्लाई ठप: 1 जनवरी को 9 वार्डों में नहीं मिलेगा नल का पानी, लगभग 60-70 हजार लोग होंगे प्रभावित – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 31, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
0601751a 0e03 4b37 87d9 af06f34aee31 1767201841164
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



0601751a 0e03 4b37 87d9 af06f34aee31 1767201841164

बिलासपुर में नए साल पर अमृत मिशन के तहत पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। बिरकोना स्थित अमृत मिशन के जल उपचार संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) के वाल्व चैंबर में खराबी आने के कारण 1 जनवरी को शहर के कई वार्डों में नल से पानी नहीं मिलेगा।

.

नगर निगम के अमृत मिशन के नोडल अधिकारी प्रवीण शुक्ला ने बताया कि शहर में अमृत मिशन के अंतर्गत कुल 22 पानी की टंकियों से जल आपूर्ति की जाती है। इनमें से व्यापार विहार, गणेश नगर और हेमू नगर की पानी टंकियों से 1 जनवरी को पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी।

नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे के अनुसार, तकनीकी समस्या के कारण तालापारा, मरी माई रोड, भारत चौक, कुम्हारपारा, ग्रीन पार्क कॉलोनी, अज्ञेय नगर, वार्ड नं. 27 विनोबा नगर, क्रांति नगर बैंक कॉलोनी, तारबाहर, शेष कॉलोनी और एफसीआई गोडाउन सहित 9 वार्डों में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। इससे लगभग 60-70 हजार लोग प्रभावित होंगे।

प्रभावित वार्डों में लोगों को टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। प्रवीण शुक्ला ने बताया कि शेष पानी की टंकियों से पूर्व की व्यवस्था के अनुसार ट्यूबवेल के जरिए पानी भरकर आपूर्ति सुचारू रखी जाएगी।

जानिए डब्ल्यूटीपी में क्या खराबी आ गई

नल जल विभाग के प्रभारी अनुपम तिवारी ने बताया कि खूंटाघाट बांध से सप्लाई सामान्य रूप से हो रही है, लेकिन बांध से आने वाले पानी को ट्रीटमेंट के लिए जिस फिल्टर प्लांट में भेजा जाता है, उसके पहले वह सेटलर टैंक में जाता है। इसी टैंक का वाल्व चैंबर खराब हो गया है, जिसके कारण पानी फिल्टर प्लांट में नहीं पहुंच पा रहा है। जब तक यह खराबी दूर नहीं हो पाएगी, तब तक पानी की सफाई नहीं हो पाएगी और सप्लाई प्रभावित रहेगी।

2-4 दिन भी लग सकते हैं

अधिकारियों ने बताया कि सेटलर टैंक के वाल्व में खराबी को ठीक करने के लिए पहले कांक्रीट तोड़कर नया वाल्व लगाना होगा। इसके बाद फिर से कांक्रीट करनी पड़ेगी। इस पूरी प्रक्रिया में 2 से 4 दिन लग सकते हैं। इस दौरान पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी।

कम पानी, लो प्रेशर की समस्या

अमृत मिशन की सप्लाई शुरू होने के बाद ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई बंद कर दी गई थी, लेकिन दो महीने में यह दूसरा मौका है जब शहरवासी ट्यूबवेल पर निर्भर होंगे। ट्यूबवेल से सभी वार्डों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। ऐसे में न्यू ईयर में कम पानी और लो प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Nawa Raipur Textile Park: 235 Cr Investment, 4600 Jobs

June 27, 2026

स्कूलों के बाहर बिक रहा था तंबाकू-गुटखा:खमतराई, भनपुरी और गोगांव स्कूल के आसपास छापा,25 ठेले हटाए गए

June 27, 2026

बिलासपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अनोखा मॉडल:इस गांव में है चलती-फिरती पाठशाला, दीवारें बनीं 'ओपन क्लासरूम', बिना कोचिंग और किताबों के हो रही तैयारी

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076695
Views Today : 651
Views Last 7 days : 4061
Views Last 30 days : 11866
Total views : 106866
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.