छत्तीसगढ़ कांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ मुंबई के ठाणे में FIR दर्ज हुई है। अमित बघेल ने भगवान झूलेलाल, महाराजा अग्रसेन और दीनदयाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसका सिंधी समाज और अग्रवाल समाज ने विरोध किया। जिसके बाद छत्तीसगढ़ के कई जिलों म
.
अब महाराष्ट्र के उल्हासनगर के रहने वाले कैलाश महेश सुखरामानी ने भी अमित बघेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है भगवान झूलेलाल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से उनके धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा है और पूरे समाज को कष्ट पहुंचाया है।
ठाणे पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, छत्तीसगढ़ में उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की जा रही है।

छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति टूटने के बाद शुरू हुआ था विवाद।
अब जानिए क्या है पूरा विवाद
26 अक्टूबर को एक मानसिक रूप से बीमार युवक ने रायपुर के VIP चौक पर लगे छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को तोड़ दिया। जिसके बाद छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने इसका विरोध किया।
अगले दिन जब विरोध प्रदर्शन चल रहा था तब छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अग्रसेन महाराज की मूर्ति क्यों नहीं टूटती है। इनकी मूर्ति पर पेशाब क्यों नहीं करते हैं।
कौन है अग्रसेन महराज। चोर है या झूठा है। पाकिस्तानी सिंधी क्या जानते हैं। मछली वाले भगवान के बारे में। उन्होंने हमारी छत्तीसगढ़ी महतारी के गर्दन को काटकर अपमान किया है।
इस आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ प्रदेशभर में अग्रवाल समाज और सिंधी समाज भड़क उठा। रायपुर, रायगढ़ और सरगुजा समेत कई जिलों में समाज के लोगों ने विरोध जताते हुए FIR दर्ज करने की मांग की। इसके बाद कई जिलों में बघेल के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।

मुंबई में अमित बघेल के खिलाफ FIR दर्ज।
इस टिप्पणी के बाद भड़का अग्रवाल-सिंधी समाज
अमित बघेल के इस टिप्पणी के बाद पूरे छत्तीसगढ़ में अग्रवाल और सिंधी समाज भड़क उठा। समाज के सदस्यों ने माफी की मांग की। 2 दिनों तक यह क्रम चलता रहा। रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग और जगदलपुर में ज्ञापन सौंपकर FIR की मांग की गई जिसके बाद अमित बघेल के खिलाफ यहां कई थानों में मामला दर्ज हुआ।

अमित बघेल बोले- माफी नहीं मांगूगा।
अमित बघेल बोले- माफी नहीं मांगुगा
FIR दर्ज होने के बाद अमित बघेल का बयान सामने आया जिसमें उन्होंने साफ कहा कि अपने बयानों के लिए माफी नहीं मांगेगे। इस पूरे विवाद पर दैनिक भास्कर डिजिटल ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि जैसा करोगे वैसा वापस पाओगे। माफी मांगने के सवाल पर बघेल ने कहा कि FIR से पहले चर्चा क्यों नहीं की? दो चिन्हारी नहीं चलेगी, छत्तीसगढ़िया रंग में रंगना होगा।
अमित बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति की हालत देखकर हम आक्रोश से भर गए थे। लेकिन यह समझना जरूरी है कि इसका अपमान सीधे हमारे छत्तीसगढ़ के पुरखों का अपमान है। बाहर के लोग जब अपने पुरखों की मूर्ति यहां लगाते हैं, तो उनके साथ कभी अपमानजनक हरकत नहीं होती है।
यह घटना शंका और षड्यंत्र के घेरे में आती है। सीधे-साधे और शांत छत्तीसगढ़ को क्यों अशांत करने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि रायपुर, सरगुजा, राजनांदगांव, जगदलपुर समेत कई जिलों के थाने में अमित बघेल के खिलाफ FIR हुई है। वहीं, धमतरी में उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

धमतरी में सिंधी समाज व अग्रवाल समाज के सदस्यों ने अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग की।
……………………..
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
अमित बघेल बोले-मारवाड़ी-सिंधी समाज ने छत्तीसगढ़ के लिए क्या किया:माफी मांगने पर कहा- FIR से पहले चर्चा क्यों नहीं की, जैसा करोगे, वैसा पाओगे
<
