Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Ambulance carrying snakebite victim to hospital gets stuck in drain | सर्पदंश-पीड़िता को हॉस्पिटल ले जा रही एंबुलेंस नाले में फंसी: कोंडागांव में ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाली; हालत नाजुक, इलाज जारी – Kondagaon News
Breaking News

Ambulance carrying snakebite victim to hospital gets stuck in drain | सर्पदंश-पीड़िता को हॉस्पिटल ले जा रही एंबुलेंस नाले में फंसी: कोंडागांव में ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाली; हालत नाजुक, इलाज जारी – Kondagaon News

By adminOctober 2, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 02 at 152137 1759399434
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोंडागांव जिले के ग्राम केजंग में एक महिला को सांप ने काट लिया था। जिसके बाद उसे इलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। गुरुवार (2 अक्टूबर) को इसी बीच एम्बुलेंस एक नाले में फंस गई। जिससे बात पीड़िता की जान पर बन आई।

.

मामला बयानार थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है एम्बुलेंस करीब एक घंटे तक नाले में ही अटकी रही। इस दौरान परिजन और ग्रामीण वाहन को निकालने का प्रयास करते रहे।

काफी मशक्कत के बाद एम्बुलेंस को नाले से बाहर निकाला जा सका और महिला को कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पीड़िता का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

कुएं से पानी लेने गई थीं तभी सांप ने डसा

जानकारी के मुताबिक, बुधसन सोरी (35 साल) खेत के पास कुएं से पानी लेने गई थीं, तभी उन्हें जहरीले सांप ने डंस लिया। परिजनों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई। एंबुलेंस जब तोड़म मार्ग से जिला अस्पताल जा रही थी, तो रास्ते में एक नाले को पार करते समय वाहन फंस गया।

पक्की सड़कों से वंचित है गांव

केजंग और आसपास के कई गांव आज भी पक्की सड़कों से वंचित हैं। बारिश के मौसम में नाले उफान पर होने और कीचड़ के कारण आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता है, जिससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बाधित होती है।

पुल-पुलियों के निर्माण की मांग

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इलाके में सड़क और पुल-पुलियों का निर्माण प्राथमिकता से किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार विकास के दावे करती है, लेकिन यहां के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

एएसपी के कमरे का ताला तोड़ा, सामान बेमेतरा भेजा:बिना अनुमति सामान भेजने पर डीजीपी से जांच और कार्रवाई की मांग

June 9, 2026

दीपका में भ्रष्टाचार के आरोप,नेता प्रतिपक्ष ने जांच की मांग:कहा- पार्षदों ने निजी घरों में लगाए बोरवेल, बस स्टैंड पर किया अवैध कब्जा

June 9, 2026

प्रभारी मंत्री बोले- आपसी समन्वय के साथ काम करें जनप्रतिनिधि-अधिकारी:सरगुजा में अधिकारियों की ली विभागवार समीक्षा बैठक, कहा- बेहतर समन्वय बनाने का प्रयास

June 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073005
Views Today : 6
Views Last 7 days : 285
Views Last 30 days : 5626
Total views : 96532
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.