Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » AICC releases list of 41 district presidents in Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में AICC ने 41 जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी की: रायपुर से श्रीकुमार-मेनन, लखमा के बेटे को सुकमा की कमान; 5 महिलाओं को मिला मौका – Chhattisgarh News
Breaking News

AICC releases list of 41 district presidents in Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में AICC ने 41 जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी की: रायपुर से श्रीकुमार-मेनन, लखमा के बेटे को सुकमा की कमान; 5 महिलाओं को मिला मौका – Chhattisgarh News

By adminNovember 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
wpuqza1764348453 1764352004
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने छत्तीसगढ़ में 41 जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। रायपुर सिटी से श्रीकुमार शंकर मेनन, रायपुर ग्रामीण से राजेंद्र पप्पू बंजारे, बिलासपुर शहर से सिद्धांशु मिश्रा और बिलासपुर ग्रामीण से महेंद्र गंगोत्री को जिला अ

.

कुल 41 जिलाध्यक्षों में 5 महिलाओं को जगह मिली है। इनमें सुमित्रा धृतलहरे (बलौदाबाजार), तारिणी चंद्राकर (धमतरी), गजमती भानु (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही), रश्मि गभेल (सक्ती) और शशि सिंह (सूरजपुर) शामिल हैं। महिलाओं की यह हिस्सेदारी कुल जिलाध्यक्षों की लगभग 12.2% है।

महासमुंद में द्वारिकाधीश यादव, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में अशोक श्रीवास्तव और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में सुरजीत सिंह ठाकुर को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रायगढ़ शहर में शाखा यादव और रायगढ़ ग्रामीण में नागेंद्र नेगी को कमान दी गई है।

बालोद में चंद्रेश कुमार हिरवानी, बलरामपुर में हरिहर प्रसाद यादव और बस्तर ग्रामीण के लिए प्रेम शंकर शुक्ला को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दंतेवाड़ा में सलीम राजा उस्मान, दुर्ग शहर में धीरज बाकलीवाल, कोंडागांव में रवि घोष और कोरबा शहर में मुकेश कुमार राठौर को जिम्मेदारी मिली है।

देखिए लिस्ट-

41 1764350723

दिल्ली में हुई बैठक के बाद अंतिम निर्णय

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर 23 अक्टूबर को दिल्ली में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इसमें AICC महासचिव केसी. वेणुगोपाल, सचिन पायलट, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

पहले चरण में भूपेश बघेल और टीएस. सिंहदेव से वन-टू-वन चर्चा हुई थी। दूसरे चरण में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से बातचीत हुई थी। इन बैठकों के बाद राहुल गांधी की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नियुक्ति पर अंतिम निर्णय लिया गया है।

दिल्ली में बैठक के दौरान चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता। (फाइल फोटो)

दिल्ली में बैठक के दौरान चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता। (फाइल फोटो)

नई टीम का दिल्ली में होगी ट्रेनिंग

कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सीनियर लीडर्स उनकी ट्रेनिंग दिल्ली में भी करवाएंगे। दिल्ली मुख्यालय जाकर नए जिलाध्यक्ष पार्टी की वर्किंग पैटर्न को सीखेंगे। यहां पर वे राहुल गांधी से भी मुलाकात करेंगे।

परफॉर्मेंस बेस्ड सिस्टम लागू

कांग्रेस इस बार पुराने ढर्रे से हटकर संगठन को “परफॉर्मेंस बेस्ड स्ट्रक्चर” में बदलने की दिशा में काम कर रही है। हर 6 महीने बाद जिला इकाइयों की समीक्षा होगी। जो पदाधिकारी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें प्रदेश पदों या चुनावी जिम्मेदारियों में प्राथमिकता दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी बैठक में मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी बैठक में मौजूद थे।

दिल्ली में हुई बैठक में जिलाध्यक्षों के नामों पर विस्तार से चर्चा की गई थी।

दिल्ली में हुई बैठक में जिलाध्यक्षों के नामों पर विस्तार से चर्चा की गई थी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

The young man said – have sex with me… or I will get you killed | युवक ने लेडीज टेलर से सेक्स की डिमांड की, धमकाया: कहा- उठवा लुंगा, अलग-अलग नंबरों से अश्लील बातें की, पति को मारने की धमकी दी – Chhattisgarh News

December 6, 2025

Action against illegal paddy in Raipur | रायपुर जिले में 1500 क्विंटल अवैध धान जब्त: 13 नवंबर से 1 दिसंबर तक चला अभियान, 42 मामलों में हुई कार्रवाई – Raipur News

December 6, 2025

IT-RAID…Officers took digital evidence-file documents from the premises of businessmen | IT रेड…कारोबारियों के ठिकानों से डिजिटल साक्ष्य-फाइल ले गए अफसर: हवाला के जरिए लेनदेन का शक, 14 घंटे जांच चली; बयान देने ऑफिस बुलाया – Chhattisgarh News

December 6, 2025

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Advertisement Carousel
theblazeenews.com (R.O. No. 13486/116)
× Popup Image
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

046835
Views Today : 37
Views Last 7 days : 1400
Views Last 30 days : 3728
Total views : 62496
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.