![]()
छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अपने गृह ग्राम सनवाल के प्रवास के दौरान 90 वर्षीय बीमार बुजुर्ग फुलकुंवरि देवी से मुलाकात की। मंत्री नेताम को जैसे ही उनके अस्वस्थ होने की जानकारी मिली, वे अपनी पत्नी पुष्पा नेताम के साथ तुरंत उनसे मिलने पहु
.
मुलाकात के दौरान मंत्री नेताम ने फुलकुंवरि देवी को अपने हाथों से दूध पिलाया। इस दौरान वे पुरानी यादों में खो गए। उन्होंने बताया कि फुलकुंवरि देवी उनकी मां की सहेली हैं।
मंत्री नेताम ने कहा, अपनी मां के बाद यदि मैं किसी को मां का दर्जा देता हूं, तो वह फुलकुंवरि देवी ही हैं। मेरा पूरा बचपन इनके आंचल की छांव में बीता है। आज भी वे दिन याद आते हैं तो मन भर आता है।
बीमार बुजुर्ग से मिलने पहुंचे मंत्री नेताम
उन्होंने आगे कहा कि जब उन्हें गांव में उनके स्वास्थ्य के बारे में पता चला, तो वह खुद को रोक नहीं पाए। मंत्री ने बताया, यह परिवार हमेशा मेरे सुख-दुख का साथी रहा है। जो आशीर्वाद, स्नेह और आत्मीयता मुझे यहां से मिली है, उसका ऋण जीवनभर नहीं चुका सकता।
इस मुलाकात के दौरान मंत्री दंपती ने फुलकुंवरि देवी का हालचाल जाना और उन्हें भावनात्मक संबल प्रदान किया। गांव में इस आत्मीय मुलाकात को लेकर सकारात्मक माहौल देखा गया।
<
