Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » After Bhupesh,TS Singh Deo said – Hindus were safe during the Mughal period. | भूपेश के बाद TS बोले-मुगल काल में हिंदू सुरक्षित थे: दमन का प्रमाण नहीं, अल्वी बोले-अकबर,जहांगीर, शाहजहां की पत्नियां हिंदू थीं, बीजेपी बोली- सनातन विरोधी – Chhattisgarh News
Breaking News

After Bhupesh,TS Singh Deo said – Hindus were safe during the Mughal period. | भूपेश के बाद TS बोले-मुगल काल में हिंदू सुरक्षित थे: दमन का प्रमाण नहीं, अल्वी बोले-अकबर,जहांगीर, शाहजहां की पत्नियां हिंदू थीं, बीजेपी बोली- सनातन विरोधी – Chhattisgarh News

By adminDecember 27, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs171766753097 1766768355
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के बाद टीएस सिंहदेव ने कहा कि मुगल काल में हिंदू खतरे में नहीं थे। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने भी समर्थन किया।

छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने भिलाई में कहा कि मुगल काल में हिंदू सुरक्षित थे। इतिहास में हिंदुओं के दमन के कोई प्रमाण नहीं मिलते। हम खुद एक राजपरिवार से आते हैं। इतिहास में कहीं नहीं मिलता कि उस दौर में धर्म के आधार पर दमन किया गया हो

.

वहीं कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि ज्यादातर मुगल बादशाह धर्मनिरपेक्ष थे। अकबर की बेगम हिंदू थीं। जहांगीर की शादी भी ठाकुर समुदाय में हुई थी, उनकी पत्नी भी हिंदू थीं। शाहजहां की पत्नी भी हिंदू थीं। जिन लोगों की बीवियां हिंदू हुईं, वह कैसे हिंदू समाज के लोगों पर अत्याचार कर सकते हैं।

इसके पहले पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा था कि आजादी की लड़ाई के दौरान भी हिंदू खतरे में नहीं था। देश आजाद हुआ, तब भी कोई खतरा नहीं था। मुगलों का शासन रहा, सुल्तानों का शासन रहा, मुसलमान सत्ता में रहे, लेकिन तब भी हिंदू को कोई खतरा नहीं था।

इस पर राजनांदगांव लोकसभा सीट से BJP सांसद संतोष पांडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव को सनातन विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा सनातन की विरोधी रही है। सिंहदेव के बारे में छत्तीसगढ़ की जनता तो जानती है।

कांग्रेस के सीनियर नेता टीएस सिंहदेव बोले- मुगलों ने हिंदुओं पर कोई अत्याचार नहीं किया।

कांग्रेस के सीनियर नेता टीएस सिंहदेव बोले- मुगलों ने हिंदुओं पर कोई अत्याचार नहीं किया।

अब जानिए टीएस सिंहदेव ने क्या-क्या कहा ?

दरअसल, सिंहदेव भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात करने उनके सेक्टर-5 स्थित निवास पहुंचे थे। मुलाकात के बाद उन्होंने भूपेश बघेल के मुगल काल में हिंदू सुरक्षित थे वाले बयान का समर्थन किया।

सिंहदेव ने कहा कि वह इतिहास में एमए कर चुके हैं। इतिहास का गंभीरता से अध्ययन किया है। इतिहास में ऐसे कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलते, जो यह दर्शाते हों कि मुगल शासकों ने हिंदुओं पर सुनियोजित या व्यापक अत्याचार किए।

medium text quote 7 1766752706

उस दौर में धर्म पर नहीं हुआ दमन – सिंहदेव

सिंहदेव ने कहा कि मुगल काल के समय में कितने मुसलमान थे, फिर भी हिंदू सुरक्षित थे। हम खुद एक राजपरिवार से आते हैं। इतिहास में कहीं नहीं मिलता कि उस दौर में धर्म के आधार पर दमन किया गया हो। सिंहदेव ने प्राचीन और मध्यकालीन भारत में शासकों की कार्यप्रणाली का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि शासक संख्या में सीमित होते थे और शासन के लिए आपसी संबंध बनाते थे। बौद्ध धर्म के प्रसार में भी कहीं जबरन धर्मांतरण की बात नहीं मिलती। जो लोग बौद्ध बने, वे स्वेच्छा से बने, और यही परंपरा मुगल काल में भी दिखाई देती है।

BJP सांसद संतोष बोले- कांग्रेस सनातन विरोधी

वहीं टीएस सिंहदेव के बयान पर बीजेपी सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि टीएस सिंहदेव भ्रम फैलाने वाले व्यक्ति हैं। कोरोना काल में भी इन्होंने कोविशील्ड और कोवैक्सिन पर सवाल उठाए थे। इनकी पार्टी ने कहा था कि इसको लगाने से नामर्द हो जाएंगे। तुष्टिकरण अपनाने वाले ये फालतू बातें बंद करें।

long text quote 26 1766799649

अब पढ़िए भूपेश बघेल ने क्या-क्या कहा था ?

22 दिसंबर 2025 को दुर्ग में अखिल भारतीय एससी, एसटी, ओबीसी संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ की तरफ से संविधान पर्व और राज्य स्तरीय सम्मेलन के आयोजन में किया गया। इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि था कि देश में कभी हिंदू खतरे में नहीं था।

सिंहदेव ने कहा कि जब से बीजेपी-आरएसएस सत्ता में आई है, तब से हिंदू खतरे में है का डर दिखाकर तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। कथावाचक भगवान के बारे में न बताकर अब टोटके बताते हैं। आज समाज जितना पढ़ा-लिखा होता जा रहा है, उतना ही अंधविश्वासी भी होता जा रहा है।

आम लोग खुद इन कथावाचकों से ज्यादा जानते हैं कि शिव कौन हैं, हनुमान कौन हैं और पूजा कैसे की जाती है। पढ़ें पूरी खबर…

पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा था कि देश में कभी हिंदू खतरे में नहीं था।

पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा था कि देश में कभी हिंदू खतरे में नहीं था।

​………………………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

राकेश-पांडेय बोले-हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर भूपेश चुप क्यों?: कथावाचकों को राजनीति से जोड़ना गलत, बघेल ने कहा था-अंधविश्वास फैला रहे कथावाचक

भूपेश बघेल ने कहा था-अंधविश्वास फैला रहे कथावाचक

भूपेश बघेल ने कहा था-अंधविश्वास फैला रहे कथावाचक

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा और पं. धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था। भूपेश बघेल ने यह भी कहा था कि, बीजेपी और आरएसएस हिंदू खतरे में है का भय दिखाकर चुनाव जीतने का काम कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

AIU की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष बने प्रो. राजीव चौधरी:देशभर की खेल प्रतियोगिताओं के आवंटन की जिम्मेदारी, इंटर-यूनिवर्सिटी कॉम्पिटिशन के लिए सेलेक्शन करेगी समिति

June 26, 2026

माशिमं ने निजी स्कूलों की मान्यता के नियम बदले:खुद की जमीन अनिवार्य नहीं, स्पोर्ट्स-ग्राउंड, लैब शेयर होंगे; 6,800 से ज्यादा स्कूलों पर असर

June 26, 2026

भिलाई में छोटे-छोटे कमरों में सैकड़ों स्टूडेंट्स पढ़ रहे:कई कोचिंग सेंटर्स में आने-जाने का एक ही रास्ता, अब-तक 8 सील;अधिकारी बोले-नियमों का पालन करवाएंगे

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075843
Views Today : 266
Views Last 7 days : 3072
Views Last 30 days : 10904
Total views : 105709
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.