Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Additional room to be built in Dular Dharamshala from MLA fund | विधायक निधि से दुलार धर्मशाला में बनेगा अतिरिक्त कक्ष: भूमिपूजन कर राजेश मूणत बोले- विश्वकर्मा समाज से है 40 वर्षों का पारिवारिक रिश्ता – Raipur News
Breaking News

Additional room to be built in Dular Dharamshala from MLA fund | विधायक निधि से दुलार धर्मशाला में बनेगा अतिरिक्त कक्ष: भूमिपूजन कर राजेश मूणत बोले- विश्वकर्मा समाज से है 40 वर्षों का पारिवारिक रिश्ता – Raipur News

By adminOctober 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 12 at 41028 pm 1760266848
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर पश्चिम विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने आज बढ़ईपारा स्थित दुलार धर्मशाला में 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह राशि विधायक निधि से स्वीकृत की गई है।

.

मूणत ने कहा कि, विश्वकर्मा समाज के साथ उनका संबंध मात्र सामाजिक नहीं, बल्कि गहरा पारिवारिक रिश्ता है, जो आज का नहीं बल्कि लगभग 40 वर्षों से चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि दुलार धर्मशाला समाज की मेहनत और समर्पण का प्रत्यक्ष प्रतीक है।

रायपुर पश्चिम विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत।

रायपुर पश्चिम विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत।

यह धर्मशाला उनका ही सपना था

उन्होंने कहा कि, विश्वकर्मा समाज के सदस्य मिलजुल कर रहने, कठिन परिश्रम करने और हर कार्य में आगे बढ़कर सहयोग करने के लिए जाने जाते हैं। समाज के वरिष्ठ जनों ने दिन-रात मेहनत कर समाज को इस मुकाम तक पहुंचाया है। यह धर्मशाला उनका ही सपना था, जिसे उन्होंने अपने पसीने से साकार किया है।

समाज के लोगों ने हाल ही में ध्यान आकर्षित किया था कि धर्मशाला में अभी कुछ कार्य शेष हैं और 25 लाख रुपए की आवश्यकता है। इस पर उन्होंने तत्काल अपनी विधायक निधि से राशि स्वीकृत कर दी, जिससे निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सका।

दीपावली के बाद बनेंगी जर्जर सड़कों की मरम्मत

मूणत ने यह भी जानकारी दी कि दीपावली के बाद तात्यापारा वार्ड की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत का कार्य भी शुरू होगा। उन्होंने कहा कि, मेरे जीवन का एकमात्र उद्देश्य विकास कार्यों को प्राथमिकता देना है। जनता जब भी कोई विषय मेरे संज्ञान में लाती है, तो मैं उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करता हूं।

मंदिर और स्कूलों में विकास कार्य

उन्होंने बताया कि बढ़ाई पारा स्कूल के पास स्थित हनुमान मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए वार्डवासियों के आग्रह पर अधोसंरचना मद से 10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई। कार्य पूरा भी हो गया है। इसके अलावा बढ़ाई पारा प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूल में भी 5-5 लाख रुपए के विकास कार्य प्रगति पर हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

डॉक्टर पर मरीज के परिजनों से दुर्व्यवहार का लगा आरोप

April 26, 2026

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा…7 हजार कैडिडेंट्स एब्सेंट रहे:रायगढ़ में 70 एग्जाम सेंटर, समय पर नहीं पहुंचने वालों को नहीं मिली एंट्री

April 26, 2026

राजनांदगांव में बर्थडे पार्टी में चाकू से हमला, युवक घायल:केक काटने के बाद पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडों से पीटा, तीन गिरफ्तार

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068806
Views Today : 70
Views Last 7 days : 1022
Views Last 30 days : 4178
Total views : 89787
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.