![]()
.
भाजपा अंडा निकुम मंडल की बैठक मंगलवार को रेस्ट हाउस निकुम में हुई। इसमें विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची के अध्ययन कार्य की विस्तृत समीक्षा की गई।
एसआईआर मंडल कार्यशाला प्रभारी प्रखर वक्त शिवेंद्र परिहार ने कहा कि पात्र नागरिकों के मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, त्रुटियों को सुधारने एवं अमान्य नामों को हटाने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई ताकि आगामी चुनावों के लिए मतदाता सूची पूर्णतः सही और पारदर्शी रहे। बैठक में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं कि सक्रिय भूमिका, मतदाता जागरुकता अभियान को गति देने तथा हर पात्र नागरिक को मतदान के अधिकारी से जोड़ने के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए गए। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि ने कहा हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़ना लोकतंत्र की सच्ची शक्ति है।
जिनकी उम्र 18 से ऊपर है, नया मतदाता है, उसका नाम जुड़वाना है। जो मतदाता बाहर रहते हैं, दो जगह नाम है, उसका एक जगह से कटवाना है। मतदाता सूची पूर्ण रूप से पारदर्शी तरीके से प्रकाशित हो, ये सरकार की मंशा है। पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख, महामंत्री पुराण देशमुख ने भी विचार रखे। बैठक में जिला भाजपा उपाध्यक्ष, मनोज सोनी, जिला कोषाध्यक्ष व पार्षद ओमप्रकाश जैन, गब्बर साहू, पुराण देशमुख, जनपद सदस्य अजीत चंद्राकर, बेला यादव, मुकेश बेलचंदन सहित अन्य उपस्थित थे।
<
