Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Action taken against illegal timber transportation in Balrampur | बलरामपुर में अवैध लकड़ी परिवहन पर कार्रवाई: वन विभाग ने यूपी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, ट्रक-लोडर भी जब्त – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Action taken against illegal timber transportation in Balrampur | बलरामपुर में अवैध लकड़ी परिवहन पर कार्रवाई: वन विभाग ने यूपी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, ट्रक-लोडर भी जब्त – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminDecember 2, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
5d51a387 475c 4fd1 b53a 181de7fcf34a 1764680665145
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



5d51a387 475c 4fd1 b53a 181de7fcf34a 1764680665145

बलरामपुर वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वनमंडलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देशन तथा उपवनमंडलाधिकारी अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया।

.

जानकारी के अनुसार, 2 दिसम्बर 2025 को वनपरिक्षेत्र बलरामपुर के अंतर्गत सर्किल बरदर, बीट जरहाडीह में एक महिंद्रा ट्रक (क्रमांक CG 15 DF 1373) में सेमल के 13 नग लट्ठों को अवैध रूप से लोड कर परिवहन किया जा रहा था।

मौके पर अवैध लोडिंग में उपयोग की जा रही एक लोडर मशीन को भी विभाग ने ट्रक सहित जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41 व 52 और छत्तीसगढ़ अभिवहन (वनोपज) नियम 2001 के नियम 22 के तहत की गई है।

वन विभाग ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

वन विभाग ने इस मामले में दो आरोपियों अनिल यादव (पिता सुनेश्वर यादव, निवासी बलरामपुर) तथा अफसर अली (पिता सौकत अली, निवासी मुजफ्फरनगर, उ.प्र.) को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, अन्य संबंधित आरोपियों की भी पहचान कर उनकी तलाश जारी है।

जप्ती और कार्रवाई के दौरान वनपरिक्षेत्राधिकारी निखिल सक्सेना सहित वनपाल अनिल कुजूर, वनरक्षक देवीलाल, राजेश राम, प्रवीण बेक, अजीत कुजूर, शिवशंकर सिंह तथा सरेन्द्र सिंह ओइके उपस्थित थे। उन्होंने नियमानुसार कार्रवाई को अंजाम दिया।

वन विभाग की इस तत्परता को क्षेत्र में अवैध वन्य संसाधन परिवहन पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

तलवार लहराकर राहगीरों को डरा रहा था युवक:पुलिस ने कब्जे से धारदार तलवार किया जब्त, आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल

June 14, 2026

सरगुजा में नई खदानों को लेकर विरोध तेज:जल-जंगल-जमीन बचाने के लिए आंदोलन का शंखनाद, बैज बोले- सरकार उद्योगपतियों की गुलाम

June 14, 2026

दुष्कर्म मामले में कांग्रेस नेता और पत्रकार गिरफ्तार:समझौते के नाम पर 1.30 लाख वसूली का आरोप, पहले भी तीन आरोपी जा चुके हैं जेल

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073942
Views Today : 304
Views Last 7 days : 1877
Views Last 30 days : 6542
Total views : 98341
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.