![]()
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आदेश पर रायपुर जिले में अवैध रेत खनन रोकने के लिए लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश में राजस्व और खनिज विभाग की टीम ने आरंग ब्लॉक के ग्राम गुदगुदा में छापेमारी की।
.
इस दौरान अवैध रेत निकालने के लिए इस्तेमाल हो रही 2 बोट और 2 चैन माउंटेन मशीन जब्त की गई। यह कार्रवाई आरंग एसडीएम श्रीमती अभिलाषा पैकरा के नेतृत्व में नायब तहसीलदार जी. एन. सिदार, राजस्व अमला और खनिज विभाग के अधिकारी हेमंत क्षेरपा समेत उनकी टीम ने की।
<
