मुंगेली पुलिस ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला के बाहर मंडराते एक मनचले युवक के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
.
स्कूल के प्राचार्य की शिकायत पर पुलिस ने 19 सितंबर को दोपहर 1:50 बजे कार्रवाई की। आरोपी की पहचान चेतन भास्कर के रूप में हुई है। वह ग्राम मानपुर का रहने वाला है। चेतन के खिलाफ ‘ऑपरेशन मजनू’ अभियान के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने शांति भंग की आशंका के चलते आरोपी के खिलाफ धारा 170, 126 (बी), 135 (3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस तरह की हरकतें करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
<
