.
कलेक्टर विनय लंगेह ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि पूरी खरीदी प्रक्रिया पारदर्शिता और सुगमता के साथ संचालित हो। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि अफसरों को जमकर फटकार लगाई। कहा कि खरीदी केन्द्रों में किसी भी तरह लापरवाही या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कहा कि धान तौलाई 40 किलो 700 ग्राम निर्धारित मानक के अनुसार ही हो। निर्धारित मात्रा से अधिक तौल पाए जाने पर संबंधित समिति प्रबंधक के विरुद्ध कार्रवाई करें। केन्द्रों में किसानों से अधिक धान लिया जा रहा है, तो तत्काल संबंधित समिति प्रबंधक और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करें। वही जिन केन्द्रों में पानी, सीसीटीवी कैमरा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। वहां जल्द ही व्यवस्था बनाए। धान बेचने पहुंचे किसानों से पैसे लेने की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करें। 17 से अधिक नमी होने के बावजूद धान खरीदी कर केन्द्र पर सीधे कार्रवाई करें।
साथ ही इसकी भरपाई भी संबंधित प्रभारी से कराएं। सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन वीसी के माध्यम से धान खरीदी समीक्षा बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल हों और अपने-अपने उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण करें। धान लोडिंग के दौरान वीडियो बनाने, धर्मकांटा तौल और वाहन लोडिंग करते हुए तस्वीरें लेने तथा पूरी प्रक्रिया का शॉर्ट वीडियो बनाने कहा। धान परिवहन के रीसाइक्लिंग रोकने पर विशेष जोर देते हुए कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों व समिति प्रबंधक को आवश्यक सतर्कता बरतने को लेकर भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
<
