![]()
विशाखापट्टनम से ओडिशा के रास्ते रायपुर आ रहे एक टैंकर से शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अचानक एसिड रिसने लगा। एसिड सड़क पर फैल गया। इससे डेढ़ किलोमीटर तक रास्ता फिसलन भरा हो गया। इसी दौरान दो बाइक सवार फिसलकर गिर पड़े। ड्राइवर को जब रिसाव का पता चला, तो उस
.
स्थिति जब नियंत्रण में आई तब जाकर सड़क को दोबारा आवागमन के लिए खोल दिया गया। इस दौरान कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। मंदिर हसौद पुलिस के मुताबिक भनपुरी स्थित एक फैक्ट्री के लिए हाइड्रोक्लोरिक एसिड से भरा टैंकर विशाखापट्टनम से रवाना हुआ था। यह टैंकर ओडिशा के रास्ते से महासमुंद होते हुए रायपुर आ रहा था। मंदिर हसौद के पास पहुंचते ही टैंकर से एसिड रिसने लगा, जो सड़क पर फैल गया। टैंकर के चार किलोमीटर पहले दोनों ओर से वाहनों को डायवर्ट किया गया।
भास्कर एक्सपर्ट
डॉ. अजय सोनी, डिप्टी डायरेक्टर, एनडीपीएस
हाइड्रोक्लोरिक एसिड खतरनाक
हाइड्रोक्लोरिक एसिड (HCl) सबसे तीव्र और संक्षारक अम्लों में से एक है। इसका खतरा इसकी सांद्रता और संपर्क की मात्रा पर निर्भर करता है। यदि यह सीधे त्वचा या आंखों पर पड़ जाए तो तेज जलन, छाले और स्थायी ऊतक क्षति हो सकती है। इसकी भाप या धुएं के सांस के जरिए शरीर में जाने पर गले और फेफड़ों में जलन, खांसी, सांस लेने में तकलीफ और गंभीर स्थिति में फेफड़ों में सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सड़क पर डेढ़ किलोमीटर तक फैलने की स्थिति में यह एसिड पानी और मिट्टी के संपर्क में आकर पतला हो जाता है।
<
