Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Acid attack at social gathering in Durg | दुर्ग में सामाजिक बैठक में एसिड अटैक: महिलाओं ने फेंका टॉयलेट क्लीनर, तीन घायल; पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा – durg-bhilai News
Breaking News

Acid attack at social gathering in Durg | दुर्ग में सामाजिक बैठक में एसिड अटैक: महिलाओं ने फेंका टॉयलेट क्लीनर, तीन घायल; पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा – durg-bhilai News

By adminDecember 2, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e49354c8 8394 4006 af21 5a40744aa017 1764666166731
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग के सिद्धार्थ नगर क्षेत्र में सोमवार शाम एक सामाजिक बैठक के दौरान विवाद हो गया। इस दौरान एक परिवार की महिलाओं ने कथित तौर पर टॉयलेट क्लीनर फेंक दिया, जिससे तीन लोग घायल हो गए। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

.

हरिशंकर मनहरे (45) ने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले के निवासी संजोग सूर्या, उनकी तीन बेटियां और उनकी दो सहेलियां लंबे समय से “अनैतिक गतिविधियों” को लेकर चर्चा में थे। समाज के लोगों ने पहले भी उन्हें समझाया था, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।

इसी मामले में 1 दिसंबर की शाम 7 बजे काली मंदिर प्रांगण में एक सामाजिक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें संजोग सूर्या को बुलाया गया था। आवेदन में कहा गया है कि समझाइश देने पर संजोग सूर्या, उनकी बेटियां और सहेलियां भड़क गईं।

51889124 fe52 4ba4 9f66 65fc4590a070 1764666166730

लोगों के साथ गाली-गलौज, मारपीट की

उन्होंने बैठक में मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौज की, मारपीट की, नुकीली वस्तुओं से हमला किया और अचानक टॉयलेट क्लीनर फेंक दिया। हरिशंकर मनहरे को पेट और सिर के पीछे चोटें आईं। निलेश साण्डेकर की दाहिनी आंख और सोनी कुण्डे की बायीं आंख में जलन और तेज दर्द हुआ।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों में अमन मनहरे, रिक्की समुन्द्रे, अश्वनी खाण्डेकर, जयनम और नीलू माखरे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि स्थिति अचानक बिगड़ गई थी और महिलाओं की ओर से हमला आक्रामक था। भीड़ में दहशत फैल गई, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

इन धाराओं के तहत केस दर्ज

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले में धारा 296, 351(3), 115(2), 191(2), 124(2) और 133 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। इस मामले में एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में मारपीट और महिलाओं की ओर से एसिड फेंकने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

जांच में स्पष्ट हुआ कि आरोपियों ने नुकीली वस्तुओं और एसिड जैसे पदार्थ का उपयोग कर हमला किया था। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है। आगे की जांच जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरगुजा में नई खदानों को लेकर विरोध तेज:जल-जंगल-जमीन बचाने के लिए आंदोलन का शंखनाद, बैज बोले- सरकार उद्योगपतियों की गुलाम

June 14, 2026

दुष्कर्म मामले में कांग्रेस नेता और पत्रकार गिरफ्तार:समझौते के नाम पर 1.30 लाख वसूली का आरोप, पहले भी तीन आरोपी जा चुके हैं जेल

June 14, 2026

जमीन कब्जा दिलाने 40 हजार रिश्वत ली,प्रधान-आरक्षक सस्पेंड,VIDEO:काम नहीं होने पर पैसे वापस मांगा, कांस्टेबल बोला-एसपी से शिकायत कर मुझे लाइन अटैच करा दो

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073940
Views Today : 263
Views Last 7 days : 1836
Views Last 30 days : 6501
Total views : 98300
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.