Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Accused of 2 murders arrested in Jashpur | जशपुर में 2 हत्याओं के आरोपी गिरफ्तार: पत्नी को लाठी से पीटा, जमीन विवाद में कुल्हाड़ी किया हमला,दोनों आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल – Jashpur News
Breaking News

Accused of 2 murders arrested in Jashpur | जशपुर में 2 हत्याओं के आरोपी गिरफ्तार: पत्नी को लाठी से पीटा, जमीन विवाद में कुल्हाड़ी किया हमला,दोनों आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल – Jashpur News

By adminOctober 25, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
6a2c81fb d3f3 4b02 96f9 5a09b4b4e754 1761388323544
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जशपुर पुलिस ने बुधवार को हुई 2 अलग-अलग हत्या के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक ने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। जबकि दूसरे ने जमीनी विवाद के चलते कुल्हाड़ी से युवक को काट डाला था।

.

पहला मामला सन्ना थाना क्षेत्र का है। ग्राम मधुपुर कवई में रहने वाले सुखराम ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी मोहनी बाई की हत्या कर दी थी। बहू बुधनी बाई (32) ने बताया कि ससुर और सास के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

उसने झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन सुखराम ने गुस्से में चूल्हे में रखी अधजली लकड़ी उठाकर मोहनी बाई के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से मोहनी बाई मौके पर ही बेहोश होकर गिर गईं और पड़ोसियों के पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी।

इस मामले में पुलिस ने धारा 103(1) के तहत केस दर्ज किया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिय गया है। साथ ही पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लाठी भी जब्त कर ली है।

7fc28067 7358 4989 9316 f0351a325ca7 1761388323545

दूसरा मामला-मनोरा क्षेत्र में जमीन विवाद चलते हत्या

दूसरा मामला मनोरा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सकरडीह का है। जहां जमीनी विवाद के चलते शख्स की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, अनिल राम (32) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पिता विजेश्वर उर्फ विजय उरांव मवेशी चराने गए थे।

शाम करीब 4:45 बजे जब वे मवेशियों को घर लाकर पास के बोरिंग पर हाथ-पैर धो रहे थे, तभी गांव के ही आरोपी कोसमोस तिर्की (40) वहां पहुंचा। दोनों परिवारों के बीच पुराना खेत विवाद पहले से चला आ रहा था। आरोपी नशे की हालत में आया था और विवाद बढ़ गया।

इसी दौरान आरोपी ने अपने पास रखी कुल्हाड़ी से विजेश्वर उरांव के सिर और गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) के तहत हत्या दर्ज कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोप को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि थाना सन्ना और चौकी मनोरा क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग हत्या की घटनाओं में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है और हत्या में प्रयुक्त हथियारों को भी जब्त किया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सक्ती में गौ तस्करी:बोलेरो से 7 गायों को कराया गया मुक्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

May 3, 2026

शहीद संजय गढ़पाले का पार्थिव शरीर गृहग्राम पहुंचा:राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, जनवरी में शादी थी

May 3, 2026

ऑपरेशन तलाश…426 गुमशुदा लोगों को पुलिस ने खोजा:5 राज्यों में चला अभियान, बच्चे-महिलाएं और बुजुर्गों को परिवार से मिलाया, खिले चेहरे

May 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069591
Views Today : 26
Views Last 7 days : 917
Views Last 30 days : 4103
Total views : 90634
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.