Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Accused arrested in animal cruelty case | पशु क्रूरता मामले में आरोपी गिरफ्तार: बलरामपुर पुलिस ने झारखंड से पकड़ा; जिले में 5 लाख का गांजा पकड़ाया – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Accused arrested in animal cruelty case | पशु क्रूरता मामले में आरोपी गिरफ्तार: बलरामपुर पुलिस ने झारखंड से पकड़ा; जिले में 5 लाख का गांजा पकड़ाया – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminNovember 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c91a23a7 7863 4fe3 8e14 92412f290379 1762170430225
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलरामपुर-रामानुजगंज पुलिस ने पशु क्रूरता मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी श्याम लाल यादव (43) को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई 3 नवंबर 2025 को की गई।

.

चांदो थाना क्षेत्र में दर्ज अपराध क्रमांक 34/2025 के तहत छत्तीसगढ़ कृषि पशु परीक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत यह मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पहले भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

झारखंड के गढ़वा में रहने वाले फरार आरोपी श्याम लाल यादव की तलाश लंबे समय से की जा रही थी। इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने पैतृक गांव हेसातु, बरगढ़ आया हुआ है। सूचना मिलते ही चांदो थाने से एक टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल झारखंड रवाना किया गया।

पूछताछ में जुर्म स्वीकार किया

झारखंड पहुंचकर पुलिस टीम ने श्याम लाल यादव को उसके गांव से पकड़ा और चांदो थाना ले आई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पशु तस्करी के संबंध में अपना अपराध कबूल कर लिया। इसके बाद 3 नवंबर 2025 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया।

बलरामपुर में 5 लाख का गांजा पकड़ाया।

बलरामपुर में 5 लाख का गांजा पकड़ाया।

बलरामपुर पुलिस ने 5 लाख का गांजा जब्त किया

बलरामपुर पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 5 लाख रुपए मूल्य का 106 किलो से अधिक गांजा जब्त किया और तस्करी में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद की। इस मामले में एक आरोपी इजहार आलम को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा दीपक कुमार झा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 3-4 नवंबर 2025 की दरमियानी रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी।

मुखबिर ने बताया कि एक ट्रैक्टर की ट्रॉली के नीचे वेल्डिंग कर बनाए गए बॉक्सनुमा चेंबर में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर ओडिशा से बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक भापेन्द्र साहू ने एक टीम गठित कर बलरामपुर मार्ग पर नाकाबंदी की।

कुछ देर बाद अंबिकापुर दिशा से एक लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रॉली के नीचे वेल्डिंग किए गए गुप्त चेंबर से 75 पैकेट गांजा बरामद हुआ।

बरामद गांजे का वजन करने पर उसकी कुल मात्रा 106.60 किलोग्राम पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी इजहार आलम, (24 साल) से पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह गांजा ओडिशा से सासाराम, बिहार लेकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 20(ख)(ii)(ग) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। जब्त गांजे को 8 बोरियों में सील कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमधा में गौतस्करी का बड़ा खुलासा:पिकअप में ठूंसकर ले जाए जा रहे थे 6 मवेशी, नागपुर कत्लखाने ले जाने की तैयारी,ड्राइवर गिरफ्तार

May 15, 2026

बिलासपुर में पुलिस बनकर युवकों ने सोने के जेवर ठगे:डिक्की जांच के बहाने दो लाख की चेन-अंगूठी लेकर फरार हुए ठग, रिपोर्ट दर्ज

May 15, 2026

Raipur Doctor Duped Rs 1.25 Cr

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070518
Views Today : 78
Views Last 7 days : 1090
Views Last 30 days : 3706
Total views : 91877
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.