Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ACB raid: Tehsil clerk arrested for accepting bribe of Rs 25,000 | ACB RAID; 25 हजार रिश्वत लेते तहसील का बाबू गिरफ्तार: क्षतिपूर्ति मुआवजा की रकम दिलाने मांगी थी 40 हजार की रिश्वत, पहले ले चुका था 15 हजार रुपये – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

ACB raid: Tehsil clerk arrested for accepting bribe of Rs 25,000 | ACB RAID; 25 हजार रिश्वत लेते तहसील का बाबू गिरफ्तार: क्षतिपूर्ति मुआवजा की रकम दिलाने मांगी थी 40 हजार की रिश्वत, पहले ले चुका था 15 हजार रुपये – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 16 at 145600 1765877309
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सरगुजा ACB की टीम ने सूरजपुर जिले के जरही नायब तहसील कार्यालय में पदस्थ लिपिक को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। बाबू ने मकान क्षतिपूर्ति का मुआवजा 80 हजार रुपए दिलाने के लिए आधी रकम 40 हजार रुपए बतौर रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकाय

.

जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के कोटेया निवासी रमेश राजवाड़े का बारिश के दौरान आंधी-तूफान में पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त हो गया था। पटवारी ने नुकसान का आकलन कर मुआवजा के लिए प्रकरण बनाया था। मुआवजा का प्रकरण नायब तहसील कार्यालय जरही में चल रहा था। क्षतिपूर्ति के लिए 80 हजार रुपए मुआवजा स्वीकृत किया गया था।

जरही नायब तहसीलदार के कार्यालय में रेड

जरही नायब तहसीलदार के कार्यालय में रेड

लिपिक ने रिश्वत में मांगी आधी रकम मुआवजा राशि दिलाने के लिए नायब तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू तोखन सिंह सोढ़ी ने रमेश राजवाड़े से मुआवजा की रकम दिलाने के लिए आधी रकम 40 हजार रुपए बतौर रिश्वत मांगी थी। रमेश राजवाड़े ने 15 हजार रुपए बतौर रिश्वत दी और प्रकरण पास करने का निवेदन किया, लेकिन बाबू नहीं माना। उसने 25 हजार रुपए और मांगे। परेशान होकर रमेश राजवाड़े ने इसकी शिकायत सरगुजा ACB से कर दी।

रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर ACB के टीआई शरद सिंह के नेतृत्व में टीम मंगलवार को जरही पहुंची एवं केमिकल लगे नोट देकर रमेश राजवाड़े को तहसील कार्यालय भेजा। रमेश राजवाड़े ने रिश्वत की रकम बाबू को दी। बाबू ने उक्त रकम अपने पाकेट में रख लिया।

इशारा मिलते ही एसीबी की टीम कार्यालय में पहुंची और बाबू तोखन सिंह सोढ़ी को रिश्वत की रकम 25 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया।

शिक्षा विभाग से अटैच किया गया था बाबू रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू तोखन सिंह सोढ़ी पहले हाई स्कूल जरही में बतौर प्यून पदस्थ था, लेकिन वह लिपिक का काम करता था। पूर्व तहसीलदार ने उसका अच्छा काम देखकर उसे अपने कार्यालय में अटैच कर लिया था। उसका प्रमोशन हुआ था या नहीं यह स्पष्ट नहीं है।

रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शंकराचार्य विवाद को लेकर रायपुर में कांग्रेस का धरना:राजीव गांधी चौक पर प्रदर्शन, यूपी सरकार पर सनातन परंपरा के अपमान का आरोप

January 21, 2026

घरेलू विवाद के चलते पत्नी को मार डाला:कवर्धा में सल्फास की गोली खिलाकर हत्या, न्यायिक रिमांड पर आरोपी पति को भेजा जेल

January 21, 2026

जशपुर में 55 लाख का गांजा जब्त,दो तस्कर गिरफ्तार:कार की सीट के नीचे और डिक्की में छिपाया, ओडिशा से यूपी ले जा रहे थे

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056120
Views Today : 112
Views Last 7 days : 2038
Views Last 30 days : 7033
Total views : 72392
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.