Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Absconding accused of cow smuggling arrested | गौ तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार: जशपुर पुलिस ने झारखंड के गुमला से गिरफ्तार किया – Jashpur News
Breaking News

Absconding accused of cow smuggling arrested | गौ तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार: जशपुर पुलिस ने झारखंड के गुमला से गिरफ्तार किया – Jashpur News

By adminDecember 31, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
450e6ad4 f828 4dee 9f8b 7c3d4e0971ef 1767184107921
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



450e6ad4 f828 4dee 9f8b 7c3d4e0971ef 1767184107921

जशपुर पुलिस ने गौ तस्करी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मोहम्मद फिरोज खान को झारखंड के गुमला जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी को हिरासत में लेकर जशपुर लाया गया, जहां कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। यह मामल

.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 जून 2025 को चौकी पंडरापाठ पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम देवडांड के लमडांड जंगल के पास सड़क किनारे एक पिकअप वाहन (JH-13G-7780) दुर्घटनाग्रस्त होकर पलटा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि वाहन में 9 गौ वंशों को क्रूरतापूर्वक पैरों में रस्सी बांधकर ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। दुर्घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया था।

पुलिस ने 9 गौ वंशों को बरामद किया

पुलिस ने सभी 9 गौ वंशों को बरामद किया, जिनमें से एक गौ वंश की मौके पर ही मौत हो गई थी। शेष 8 गौ वंशों को उपचार के लिए पशु चिकित्सक के पास भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान 4 अन्य गौ वंशों की भी मौत हो गई। पुलिस ने सभी मृत गौ वंशों का दाह संस्कार कराया। साथ ही, तस्करी में इस्तेमाल पिकअप वाहन को भी मौके से जब्त कर लिया गया।

मामले में चौकी पंडरापाठ में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 तथा बीएनएस की धारा 325 के तहत अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान जब्त पिकअप वाहन के पंजीयन नंबर को ट्रेस करते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंची, जिसकी पहचान वाहन मालिक मोहम्मद फिरोज खान (उम्र 30 वर्ष), निवासी आजाद बस्ती, थाना गुमला, जिला गुमला (झारखंड) के रूप में हुई। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था।

पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया

पुलिस ने एक विशेष टीम बनाकर फरार आरोपी मोहम्मद फिरोज खान को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना और तकनीकी सबूतों के आधार पर पता चला कि आरोपी झारखंड के गुमला जिले में छिपा हुआ है। पुलिस की टीम वहां गई और आजाद बस्ती में उसके घर की घेराबंदी करके उसे हिरासत में लेकर जशपुर वापस लाया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बतौली क्षेत्र से गायें खरीदी थी और पिकअप वाहन में उन्हें गुमला ले जा रहा था। तेज रफ्तार के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और पुलिस आते ही वह वहां से भाग गया था। अपराध स्वीकार करने और पर्याप्त सबूत मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि पंडरापाठ क्षेत्र में दर्ज गौ तस्करी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि गाय तस्करी में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन अंकुश लगातार जारी रहेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Nawa Raipur Textile Park: 235 Cr Investment, 4600 Jobs

June 27, 2026

स्कूलों के बाहर बिक रहा था तंबाकू-गुटखा:खमतराई, भनपुरी और गोगांव स्कूल के आसपास छापा,25 ठेले हटाए गए

June 27, 2026

बिलासपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अनोखा मॉडल:इस गांव में है चलती-फिरती पाठशाला, दीवारें बनीं 'ओपन क्लासरूम', बिना कोचिंग और किताबों के हो रही तैयारी

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076696
Views Today : 652
Views Last 7 days : 4062
Views Last 30 days : 11867
Total views : 106867
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.