दुर्ग जिले में दादी पोती का मर्डर करने वाला तीसरा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में है। इससे पहले 2 आरोपी पकड़े गए थे। तीनों ने मिलकर धर घुसकर दादी पोती को धारदार हथियार से मारकर मौत के घाट उतार दिया था। घटना 6 मार्च 2024 की है। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र
.
दरअसल, आरोपी का मृतक नाबालिग लड़की से अफेयर था। आरोपी की सगाई हो चुकी थी। जब यह बात नाबालिग लड़की को पता चली तो उसने अपनी सहेलियों से अपने बॉयफ्रेंड और उसके परिवार को बर्बाद कर देने की बात कही थी।
यह बात आरोपी को पता चली तो उसने अफेयर के खुलासा होने के डर से अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी गर्ल फ्रेंड और उसकी दादी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। 18 महीने बाद पुलिस ने इसका खुलासा किया।

पुलगांव पुलिस ने फरार तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार।
मार्च 2024 को मिली थी लाश
ग्राम गनियारी में 06 मार्च 2024 को बुजुर्ग और उसकी नाबालिग पोती का शव घर में खून से लथपथ मिला था। दोनों के शरीर पर धारदार से किए गए कई वारों के निशान थे। मौके की भयावहता देखकर एफएसएल, फिंगर प्रिंट, डॉग स्क्वॉड और सीनियर अधिकारियों की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची थी।
जांच की गंभीरता को देखते हुए SP ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया था, जिसमें राजपत्रित अधिकारी और एसीसीयू के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।
62 संदिग्धों से पूछताछ के बाद मिले थे अहम सुराग
टीम ने घटना स्थल पर कैंप लगाकर 62 संदिग्धों से पूछताछ की और उनके आपराधिक रिकार्ड की गहन जांच की। तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने अहमदाबाद और रायपुर में कई संदिग्धों का ब्रेन मैपिंग, पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट भी कराया।
इन रिपोर्टों के आधार पर पुलिस को कई अहम सुराग मिले। कठोर पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी चुमेन्द्र निषाद का वृद्धा के परिवार की एक महिला से अवैध संबंध था।
अवैध संबंधों के खुलासे का था डर
सगाई के बाद इस रिश्ते के उजागर होने की आशंका से घबराकर उसने अपने दो साथियों पंकज निषाद और मार्शल राजपूत के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। तीनों ने योजनाबद्ध तरीके से रात में घर में घुसकर दादी और पोती पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद सबूत मिटाने की कोशिश भी की गई।

4 दिन पहले ही 2 आरोपी पकड़ाए।
इन 3 आरोपियों ने मिलकर दादी-पोती को मारा
- चुमेंद्र निषाद (मर्डर का मुख्य आरोपी) इसका नाबालिग से अफेयर था।
- मार्शल राजपूत (29 वर्ष), (मर्डर में साथ दिया)
- पंकज निषाद (साजिश में शामिल)
इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि हत्या का कारण पारिवारिक अवैध संबंधों के खुलासे का भय था। घटना का अपराध क्रमांक 153/2024 धारा 302, 450, 201, 120 (बी) आईपीसी के तहत दर्ज किया गया है।
रिमांड पर भेजे गए आरोपी
इस सनसनीखेज हत्या ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी। पुलिस की तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। वहीं तीसरा आरोपी मार्शल राजपूत फरार था, जिसे अब पुलिस ने पकड़ लिया है।
आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में एसएसपी दुर्ग द्वारा गठित विशेष टीम, थाना पुलगांव और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है।
……………………
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
दादी-पोती डबल मर्डर, 18 महीने बाद दो आरोपी गिरफ्तार: सगाई बाद आरोपी ने अफेयर छिपाने मार डाला, लड़की ने दी थी बर्बाद करने की धमकी

दुर्ग में नाबालिग गर्ल फ्रेंड और दादी की हत्या में ब्वॉय फ्रेंड निकला कातिल
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दादी-पोती के दोहरे हत्याकांड का 18 महीने बाद खुलासा हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का मृतक नाबालिग लड़की के साथ अफेयर था। आरोपी की सगाई हो चुकी थी। पढ़ें पूरी खबर…
<
