बिलासपुर में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने जमीनों की रजिस्ट्री और गाइडलाइन दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में वित्त मंत्री की तस्वीरें जलाईं।
.
आप पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि रजिस्ट्री कार्यालय के अधिकारी रिश्वत लेकर काम करते हैं। उन्होंने रजिस्ट्री पर लंबे समय से लगी रोक और नई दरों के खिलाफ अपना विरोध जताया। साथ ही जमीन संबंधी नए नियमों की प्रतियां भी जलाईं।
कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने छीन लिया। इसके बाद उन्होंने वित्त मंत्री की तस्वीरें जलानी शुरू कीं, जिन्हें भी पुलिस ने छीनने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और विवाद हुआ।


<
