.
ग्राम सांकरा (जगन्नाथपुर) में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया, तब पुलिस को इस घटना की जानकारी हुई। पुलिस के अनुसार मामूली विवाद की वजह से आरोपी ने चाकू से जानलेवा हमला किया है। दोनों युवकों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी युवक ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया है।
घटना के बाद घायल युवक शिव साहू को जिला अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखकर शहर के निजी अस्पताल में रेफर किया गया। देर शाम तक आईसीयू वार्ड में युवक का इलाज चल रहा था। फिलहाल स्थिति गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार को गांव में गोवर्धन पूजा के बाद दोनों युवकों के बीच विवाद हुआ था। रात 10 बजे के बाद ही 26 वर्षीय युवक ने आत्मसमर्पण कर दिया। जानलेवा हमला के बाद युवक के गले से ब्लड निकलते देख आरोपी ने आत्मसमर्पण का निर्णय लेकर थाने पहुंचा। हालांकि देर शाम तक इस मामले में किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हो पाया था। बालोद टीआई शिशुपाल सिन्हा इस संबंध में खामोश हैं।
<
