Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A young man was stabbed to death at a wedding | डीजे फ्लोर पर हाथ टकराने पर युवक का मर्डर: आरोपियों ने चाचा-भतीजे को पीटा, चेहरे-सीने पर चाकू मारे, डांस के बीच हुआ था विवाद – Chhattisgarh News
Breaking News

A young man was stabbed to death at a wedding | डीजे फ्लोर पर हाथ टकराने पर युवक का मर्डर: आरोपियों ने चाचा-भतीजे को पीटा, चेहरे-सीने पर चाकू मारे, डांस के बीच हुआ था विवाद – Chhattisgarh News

By adminDecember 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 140 21764483962 1764525766
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर में 6 लोगों ने शादी में युवक को चाकू से काटकर मार डाला।

बिलासपुर जिले में शादी में दूल्हे के दोस्त के चाचा को 6 लड़कों ने चाकू से मार डाला। बताया जा रहा है कि डांस के दौरान हाथ टकराने को लेकर विवाद शुरू हुआ। बदमाशों ने पहले चाचा-भतीजे को जमकर पीटा, फिर चाचा की हत्या की। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है।

.

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम बड़कू उर्फ रामभजन यादव है, जो बरतोरी गांव का रहने वाला था। आरोपियों ने रामभजन यादव के बाएं सीने, माथे और आंख पर चाकू से हमला किया है। वारदात में 2 बालिग और 4 नाबालिग शामिल हैं।

मृतक के चेहरे और सीने में चाकू के निशान थे।

मृतक के चेहरे और सीने में चाकू के निशान थे।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, बरतोरी गांव में 28 नवंबर की रात शादी समारोह में नाचते-नाचते शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंच गया। चुलमाटी कार्यक्रम चल रहा था। डीजे की धुन पर दूल्हे के दोस्त नाच रहे थे। इसी दौरान कुश यादव और संदीप निषाद का हाथ आपस में टकरा गया।

हाथ टकराने की मामूली बात पर संदीप भड़क गया। कुश को गाली देते हुए थप्पड़ मार दिया। कुछ ही देर में उसके दोस्त भी जुट गए। सभी मिलकर कुश को घेरकर मारपीट करने लगे। इसी बीच संदीप ने कुश का गला पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया।

इस दौरान मारपीट बढ़ता देखकर कुश के चाचा बड़कू उर्फ रामभजन यादव बीच बचाव के लिए आगे आए, लेकिन आरोपियों का गुस्सा उन पर भी टूट पड़ा। उन्होंने बड़कू को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हमला शुरू कर दिया।

अस्पताल ले जाने से पहले ही बड़कू की मौत हो गई थी।

अस्पताल ले जाने से पहले ही बड़कू की मौत हो गई थी।

युवक ने बड़कू के सीने में किए 3 वार

इस बीच बरतोरी के एक युवक ने चाकू निकाल लिया। उस युवक ने बड़कू के सीने में लगातार तीन वार किए। एक वार बाएं सीने में, दूसरा माथे पर और तीसरा आंख के नीचे लगा। गंभीर चोट लगते ही बड़कू वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़े। आरोपी चाकू मारकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना पर भीम पटेल, विजय निषाद और मृतक के पिता रामभरोस वहां पहुंचे। उन्होंने तेजी से बड़कू को बिल्हा अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के भतीजे कुश यादव की रिपोर्ट के आधार पर सभी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू की। रात होते-होते बिल्हा पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें 2 बालिग और 4 नाबालिग शामिल हैं।

………………………………

क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

गर्लफ्रेंड को मारकर गाड़ दिया शव:घुमाने के बहाने जंगल ले गया, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या; सरगुजा में 4 महीने बाद मिला कंकाल

सरगुजा में नाबालिग गर्लफ्रेंड को पत्थर से कुचलकर लाश जंगल में दफना दिया।

सरगुजा में नाबालिग गर्लफ्रेंड को पत्थर से कुचलकर लाश जंगल में दफना दिया।

सरगुजा में शादी का दबाव बनाने पर बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। उसके शव को जंगल में गड्ढा कर दफना दिया।​ अब 4 महीने से लापता 16 साल की लड़की का कंकाल और उसका बैग बरामद हुआ है। पुलिस ने नाबालिग प्रेमी को हिरासत में लिया है। घटना बतौली थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कांग्रेस बोली- 200 की कुर्सी 2000 रुपए में खरीदी गई:शिक्षा मंत्री ने आरोपों को बताया गलत;DEO बोले-1500-1500 में 100 स्टील फ्रेम कुशन चेयर लिए

June 19, 2026

Chhattisgarh Sand Smuggling Murder | BJP Leader Burnt Alive

June 19, 2026

23 जून को होगी साय कैबिनेट बैठक:मंत्रालय में कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर, वित्त-स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे के बिंदुओं पर होगी चर्चा

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074684
Views Today : 106
Views Last 7 days : 5594
Views Last 30 days : 9750
Total views : 102743
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.