Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A young man was kidnapped and beaten to death due to an old rivalry. | पुरानी रंजिश में युवक की अपहरण के बाद मारपीट, मौत: थाने में परिजनों की पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, बोले-कार्रवाई होती तो बच जाती जान – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

A young man was kidnapped and beaten to death due to an old rivalry. | पुरानी रंजिश में युवक की अपहरण के बाद मारपीट, मौत: थाने में परिजनों की पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, बोले-कार्रवाई होती तो बच जाती जान – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 26, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ed9a0fc6 7458 4ab0 a48b ce478a74f74c 1766767397
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर के तखतपुर में आपसी रंजिश के चलते युवक का अपहरण कर उसकी बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद उसके माता-पिता थाने गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय उन्हें वापस भेज दिया। उनका कहना है कि अगर पुल

.

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह मामला जरहागांव थाना क्षेत्र का है।

6f0b7b8b 7b5f 4e57 bb05 c0de49fc0895 1766768099
de675267 5d38 4d03 88c2 ba0713ca1760 1766768164

जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, बरेला के वार्ड 13 के राजकुमार धुरी (20 साल) का 26 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे चार-पांच युवकों ने अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उसे पंजाब बैंक के पास जबरदस्ती कार में बैठाया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसकी जमकर पिटाई की। इस मारपीट में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

करीब शाम 6 बजे, घायल राजकुमार को उसके घर के बाहर छोड़ दिया गया। परिजन उसे तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुनील हंसराज ने अस्पताल में राजकुमार की जांच की। उन्होंने बताया कि शरीर पर जगह-जगह डंडे से मारपीट के निशान थे।

f20d4510 ee0a 4dee 9fe7 f6a3f23cda4a 1766768189

पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की आशंका

मृतक के पिता बेनी राम ने बताया कि राजकुमार का गांव के ही किसी व्यक्ति से एक साल पहले विवाद हुआ था। आशंका है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते चार-पांच युवकों ने अपहरण कर उसके साथ मारपीट की।

उन्होंने बताया कि राजकुमार चिल्हाटी में ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। बैंक का काम निपटाकर वह घर आया हुआ था, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की कि उसकी मौत हो गई।

4f70af89 3401 422b 96bb dd7a0750ee87 1766768202

पिता बोले- समय पर कार्रवाई होती तो बच सकती थी जान

पिता ने यह भी बताया कि घटना के बाद वे और राजकुमार की माता जरहागांव थाने गए थे, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय उन्हें वापस लौटा दिया। उनका कहना है कि अगर पुलिस समय पर रिपोर्ट लेकर जांच करती, तो शायद राजकुमार की जान बच सकती थी।

थाना प्रभारी नंद लाल पैकरा ने बताया कि मारपीट की घटना की जानकारी मिली है और परिजन थाने आए थे, लेकिन रिपोर्ट लिखाए बिना चले गए। पुलिस अब परिजनों से बयान लेकर आगे की कार्रवाई करेगी। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

माशिमं ने निजी स्कूलों की मान्यता के नियम बदले:खुद की जमीन अनिवार्य नहीं, स्पोर्ट्स-ग्राउंड, लैब शेयर होंगे; 6,800 से ज्यादा स्कूलों पर असर

June 26, 2026

भिलाई में छोटे-छोटे कमरों में सैकड़ों स्टूडेंट्स पढ़ रहे:कई कोचिंग सेंटर्स में आने-जाने का एक ही रास्ता, अब-तक 8 सील;अधिकारी बोले-नियमों का पालन करवाएंगे

June 26, 2026

बलरामपुर में बिजली गिरने से 2 मौतें:3-4 दिन में पूरे प्रदेश को कवर करेगा मानसून, 7 दिन गरज-चमक, बिजली गिरने का अलर्ट

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075751
Views Today : 155
Views Last 7 days : 2961
Views Last 30 days : 10793
Total views : 105598
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.