![]()
बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पाड़ेपुर में पड़ोसी के पालतू कुत्ते द्वारा दादा और पोती को काटने के बाद विवाद बढ़ गया। कुत्ते को बांधकर रखने की समझाइश देने पर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को सिम्स अस्पताल मे
.
यह घटना रविवार को हुई। ग्राम पाड़ेपुर निवासी किसान शिवकुमार सूर्यवंशी ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी राजकुमार सूर्यवंशी के पालतू कुत्ते ने उनके पिता और भतीजी पर हमला कर दिया था। कुत्ते के काटने से दोनों घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
परिजन को काटने के बाद पड़ोसी को समझाने गया था
दादा और पोती की हालत देखकर शिवकुमार के बेटे संतकुमार सूर्यवंशी राजकुमार के घर गए। उन्होंने राजकुमार को समझाया कि उनका कुत्ता अक्सर लोगों को काटता है, इसलिए उसे बांधकर रखा जाना चाहिए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, लेकिन उस समय मामला शांत हो गया था।
समझाने की बात पर हुआ विवाद, चाकू से किया हमला
कुछ देर बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि राजकुमार सूर्यवंशी अपने बेटों कमल, कमलेश और अमन के साथ शिवकुमार के घर के पास पहुंचे। उन्होंने संतकुमार को बाहर बुलाया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने संतकुमार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
घायल सिम्स में भर्ती
हमले में संतकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीपत टीआई राजेश मिश्रा ने बताया कि घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने राजकुमार सूर्यवंशी और उनके तीनों बेटों कमल, कमलेश व अमन को मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
<
