शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में भिलाई जामुल निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक ट्रक से अपने घर की तरफ आ रहा था, ड्राइवर के लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने की वजह से पुनीत साहू ट्रक से गिर गया और पीछे चक्के की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
.
भिलाई से धमधा घूमने गया था युवक भिलाई के जामुल क्षेत्र के गणेश नगर वार्ड क्रमांक 5 निवासी वाहन चालक के बेटे पुनीत साहू की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत दोपहर करीब 2.40 बजे धमधा-बेमेतरा मेन रोड स्थित बड़े पुल पर हुई। जानकारी के अनुसार पुनीत साहू सुबह करीब 10 बजे अपने दोस्तों दीपक वर्मन, विजय सिंह सहित अन्य के साथ धमधा घूमने गया था। दोपहर करीब 3.15 बजे दीपक वर्मन ने फोन कर परिजनों को सूचना दी कि पुनीत का ट्रक से एक्सीडेंट हो गया है। यह सुनते ही परिजन रिश्तेदार पवन साहू और भोला साहू के साथ तुरंत धमधा रवाना हुए।

धमधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ हादसा, पुलिस ने दर्ज किया मामला।
वेयरहाउस से ट्रक पर बैठकर जा रहा था, दोस्त पीछे बाइक से चल रहे थे घटनास्थल पर मौजूद दीपक वर्मन और विजय सिंह ने बताया कि पुनीत साहू सिरनाभाठा वेयरहाउस से ट्रक क्रमांक CG 07 CA 1141 में ड्राइवर के साथ बैठकर जामुल जा रहा था। वे दोनों मोटरसाइकिल से ट्रक के पीछे-पीछे चल रहे थे। इसी दौरान बड़े पुल के ऊपर ट्रक के तेज और लापरवाही से चलने के कारण पुनीत संतुलन बिगड़ने से ट्रक से नीचे गिर गया और पीछे के चक्के की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
ट्रक ड्राइवर के खिलाफ अपराध दर्ज परिजनों ने पुलिस को बताया कि जब वे धमधा मर्च्युरी पहुंचे तो देखा कि ट्रक के ऊपर चढ़ने से शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका था। परिजनों ने ट्रक चालक पर तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी दीपक वर्मन और विजय सिंह के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषी चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
<
