![]()
बालोद| देश के सबसे बड़े भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में कभी भी पानी का संकट न हो इसलिए 1750 करोड़ के जलप्रदाय प्रोजेक्ट के तहत जिले के खरखरा बांध से दुर्ग जिले के रूदा बांध तक 48 किमी पाइपलाइन बिछाया जाएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग की ओर से सर्वे पूरा कर
.
प्रोजेक्ट के तहत काम पूरा होने से पानी की चोरी नहीं होगी। सालभर में 144 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) यानी 14400 करोड़ लीटर पानी की बचत होगी। पानी की कमी से देश के सबसे बड़े प्लांट में स्टील उत्पादन, रेल पटरी व अन्य निर्माण न रूके इसलिए खरखरा बांध से दुर्ग के रूदा बांध तक पाइपलाइन बिछाने की प्लानिंग है। पर्याप्त मात्रा में बीएसपी के डिमांड अनुसार खरखरा से पानी सप्लाई कर सकेंगे। बीएसपी को धमतरी के गंगरेल बांध पर आश्रित नहीं होना पड़ेगा।
<
