Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अजब प्रेम की गजब कहानी,25 साल की महिला को हो गया 17 साल के नाबालिग किशोर से प्यार और पहुंच गई सीधे जेल,पढ़िये अनोखे अपराध की कहानी
अपराध

अजब प्रेम की गजब कहानी,25 साल की महिला को हो गया 17 साल के नाबालिग किशोर से प्यार और पहुंच गई सीधे जेल,पढ़िये अनोखे अपराध की कहानी

By AdminSeptember 6, 2025No Comments2 Mins Read
6ajab gajab 2
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

द ब्लेज ई न्यूज,जशपुरनगर: ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि जब एक महिला के विरूद्व शारीरिक शोषण का अपराध दर्ज हो। छत्तीसगढ़ के कोतबा चौकी क्षेत्र में कुछ ऐसा ही अपराध पुलिस ने उजागर किया है। यहां एक 25 वर्षिय महिला को 17 वर्षिय किशोर को शादी का लालच दे कर अपहरण और शरीरिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि 31 अगस्त को पीड़ित किशोर के स्वजन ने कोतबा चौकी में आरोपित महिला द्वारा उसके अपहरण किये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शिकायत पर आरोपित महिला के विरूद्व बीएनएस की धारा 137 (2) के अंर्तगत अपराध पंजिबद्व कर मामले की जांच शुरू की। किशोर को बरामद करने के लिए पुलिस ने टेक्निकल टीम के साथ मुखबीरो को सक्रिय किया। इस बीच पुलिस को पीड़ित किशोर के स्वजनों से सूचना मिली कि वह तेलंगाना में कही है। टेक्निकल टीम के सहयोग से किशोर और आरोपित महिला का लोकेशन ट्रेस करते हुए कोतबा पुलिस की टीम तेलंगाना के मलकााजगिरी जिले के मेडचल पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से जशपुर पुलिस की टीम ने आरोपित महिला के घर में छापामार कर किशोर को संरक्षित किया और आरोपित महिला के साथ लेकर जशपुर पहुंची। यहां पूछताछ में किशोर ने बताया कि आरोपित महिला उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ तेलंगाना ले आई थी। यहां आरोपिता ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाएं थे। बयान के आधार पर पुलिस ने 25 वर्षिय आरोपिता के विरूद्व बीएनएस की धारा 137 (2) के साथ पाक्सो एक्ट की धारा 6 के अंर्तगत अपराध पंजिबद्व किया है।
‘किशोर को शादी का झांसा देकर अपहरण व शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपित महिला को गिरफ्तार कर,न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।’’
शशि मोहन सिंह,एसएसपी,जशपुर।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Admin

Related Posts

saisai

जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा है ऐतेहासिक विस्ताररू सालिक साय,कांग्रेसियों की झूठ की राजनीति को समझ रही है जशपुर की जनता,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा के सुशासन का दिख रहा है असर

October 24, 2025
raftar

रफ्तार के कहर से बुझ गया एक परिवार की उम्मीदों का चिराग,मोड़ पर अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गई एक्सयूवी,धनतेरस के दिन परिवार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

October 18, 2025
mual account

असम में रची गई थी जशपुर के किसान से 2.35 लाख रूपये की साजिश,मास्टर माइंड को जशपुर पुलिस ने चेन्नई से किया गिरफ्तार,सामने आया म्यूल खाते का खेल

October 17, 2025

Comments are closed.

R. O. No. 13229/ 12
Advertisement Carousel
https://theblazeenews.com/ (R.O. No. 13229/12)
× Popup Image
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

043302
Views Today : 15
Views Last 7 days : 223
Views Last 30 days : 1325
Total views : 58502
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • Home
© 2025 Developed by The Blaze Enews.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.