![]()
.
जिले में चिन्हित टीबी के उच्च जोखिम वाले मरीजों की जांच करने एक विशेष एक्स-रे मशीन पहुंची है। सभी ब्लॉकों में एक्स-रे जांच कराने शहरी क्षेत्र के चिन्हित किए गए व्यक्तियों की जांच इसी एक्स-रे मशीन से होगी। उक्त मशीन सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की निगरानी में रखी गई है।
जिले के चिंहित शेष उच्च जोखिम समूहों के व्यक्तियों की जांच उक्त मशीन के माध्यम से की जाएगी। इसे लिए जिले के सभी ब्लॉकों एवं शहरी क्षेत्रों में जांच करने के लिए रूट चार्ट भी तैयार कर लिया गया है। सीएमएचओ डॉ. एनआर नवरतन ने बताया कि 100 दिवसीय निक्षय निरामय पहचान एवं उपचार अभियान के अंतर्गत यह जांच की जाएगी। टीबी मरीजों की बेहतर सूक्ष्म जांच की जाएगी और दवा से उन्हें ठीक किया जाएगा। जिले को प्रदाय किए गए हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन का जिला अस्पताल में स्थापित किया गया है।
<
